विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राशन घोटाला: तृणमूल नेता शाहजहां शेख ED के समक्ष नहीं हुए पेश, आवास को किया गया सील

Published: Wed, 07 Feb 2024 04:29 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस ( Ration scam ) के फरार नेता शाहजहां शेख बुधवार को भी ईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश ...और पढ़ें

राशन घोटाला: तृणमूल नेता शाहजहां शेख ED के समक्ष नहीं हुए पेश (Image: Jagran)
राशन घोटाला: तृणमूल नेता शाहजहां शेख ED के समक्ष नहीं हुए पेश (Image: Jagran)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख बंगाल में करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को भी ईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के पास साल्टलेक इलाके में सीजीओ परिसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में ईडी अधिकारियों की एक टीम राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल नेता का ढेर सारे प्रश्नों के साथ उनका इंतजार कर रही थी। हम कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे। मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शाहजहां को ईडी की ओर से जारी यह दूसरा समन था।

शाहजहां का आवास किया गया सील 

ईडी ने 24 जनवरी को घोटाले के सिलसिले में तलाशी अभियान के बाद शाहजहां के आवास को सील कर दिया था। इससे पहले, पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों की एक टीम द्वारा संदेशखाली में तृणमूल नेता के आवास में प्रवेश करने की कोशिश किये जाने के दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें एजेंसी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: MGNrega Scam: बंगाल में अब मनरेगा में व्यापक फर्जीवाड़ा, 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर करोड़ों का हेरफेर

यह भी पढ़ें: West Bengal: दिल्ली जाने पर सोनिया गांधी से नहीं मिलतीं ममता बनर्जी? अंतिम समय में बंगाल की CM ने दिल्ली दौरा किया रद्द