Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता में आज रेड रोड पर निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा

    By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 04:37 PM (IST)

    अब से कुछ ही देर बाद कोलकाता के रेड रोड पर दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकलेगी। पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर राज्य की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर कोलकाता के राजपथ कहे जाने वाले रेड रोड में पूजा कार्निवल का आयोजन होता है।

    Hero Image
    कोलकाता में थोड़ी देर में शुरू होगा दुर्गा पूजा कार्निवाल। जागरण फाइल फोटो।

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। अब से कुछ ही देर बाद कोलकाता के रेड रोड पर दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकलेगी। पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर राज्य की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर कोलकाता के राजपथ कहे जाने वाले रेड रोड में पूजा कार्निवल का आयोजन होता है, जहां विशेष अतिथियों की उपस्थिति में दुर्गा प्रतिमाओं, उनकी थीम और लाइट सज्जा को दिखाया जाता है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता की शीर्ष 100 पूजा समितियां हिस्सा लेंगी

    कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल तक बंद रहने के बाद फिर से पूजा कार्निवल का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्निवल में कोलकाता की शीर्ष 100 पूजा समितियां हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों, यूनेस्को के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।  मुख्यमंत्री ने राज्य की दुर्गा पूजा को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने को लेकर यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए प्रत्येक जिले में भी कार्निवल का आह्वान किया था। उसी के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के प्रत्येक जिले में भी दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई थी।

    25 सूत्रीय निर्देशिका जारी की गई

    राज्य सचिवालय की ओर से इसके लिए 25 सूत्रीय निर्देशिका जारी की गई थी। किस तरह से शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसमें कितने लोग शामिल होंगे और यूनेस्को के लिए क्या कुछ बैनर पोस्टर लगाया जाना है, इस बारे में निर्देशिका में बताया गया था। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया था कि स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत करने के बाद ही शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।