Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे प्रकाश श्रीवास्तव

    By Priti JhaEdited By:
    Updated: Sun, 10 Oct 2021 12:41 PM (IST)

    देश के 13 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति व तबादले को अनुमोदित किया।कलकत्ता हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश का पद काफी समय से रिक्त था।इतने दिनों तक राजेश बिंदल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर थे। राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    Hero Image
    कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे प्रकाश श्रीवास्तव

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए प्रकाश श्रीवास्तव सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। कलकत्ता हाई कोर्ट के एक नंबर कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रह सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रविवार को देश के 13 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति व तबादले को अनुमोदित किया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद काफी समय से रिक्त था। इतने दिनों तक राजेश बिंदल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर थे। राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    प्रकाश श्रीवास्तव इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे। कलकत्ता हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए प्रकाश श्रीवास्तव सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। रंजीत मोरे को मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी तरह सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे इतने दिनों तक कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।

    आरवी मालिमाथ को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे। इसी तरह ऋतुराज आगस्ती को कर्नाटक अरविंद कुमार को गुजरात और प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 

    comedy show banner