WB: राजनीतिक प्रभाव वाले लोग आसानी से खारिज करवा रहे अपने खिलाफ दर्ज FIR, जज के सामने बोले TMC सांसद
वरिष्ठ अधिवक्ता व टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट से धड़ल्ले से आदेश जारी किए जा रहे हैं। कोर्ट के न्यायाधीश तीथंर्कर घोष के समक्ष उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव वाले लोग कोई ना कोई कारण दिखाकर अपने खिलाफ दर्ज एफआइआर खारिज करवा रहे हैं। कल्याण बनर्जी मामले में राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। वरिष्ठ अधिवक्ता व टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट से धड़ल्ले से आदेश जारी किए जा रहे हैं। कोर्ट के न्यायाधीश तीथंर्कर घोष के समक्ष उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव वाले लोग कोई ना कोई कारण दिखाकर अपने खिलाफ दर्ज एफआइआर खारिज करवा रहे हैं।
मामले को टालना एक आदत बन गई है
हाई कोर्ट भाजपा नेता व पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ दर्ज एफआइआर खारिज करने के मामले की सुनवाई कर रहा था। कल्याण बनर्जी मामले में राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे। कल्याण ने कहा कि मामले को टालना एक आदत बन गई है।
हालांकि न्यायाधीश ने कहा कि सभी मामलों में नहीं, कुछ मामलों में ऐसा आदेश प्राप्त हो सकता है। इसके बाद हाई कोर्ट ने भाजपा नेता अर्जुन सिंह और उनके साथी की संरक्षण अवधि बढ़ा दी। यह सुरक्षा कवच 31 मार्च तक लागू रहेगा। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
प्रियांगु पांडे ने अर्जुन सिंह और उनके अंगरक्षक के खिलाफ प्राथमिकी रद करने की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने अर्जुन सिंह के खिलाफ भाटपाड़ा पुलिस थाने में कथित रूप से परेशान करने का मामला दर्ज किया था। उस मामले में पहले आदेश था कि पुलिस भाजपा नेता के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकेगी।
पुलिसकर्मी नोटिस लेकर अर्जुन सिंह के घर पहुंचे
भाटपाड़ा पुलिस का दावा है कि जब बैरकपुर थाने से पुलिसकर्मी नोटिस लेकर अर्जुन सिंह के घर पहुंचे तो उनके अंगरक्षकों और खुद अर्जुन सिंह ने अधिकारियों को परेशान किया। अर्जुन सिंह ने सुरक्षा की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।