Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata solar eclipse 2022: कोलकाता में सिर्फ चार प्रतिशत ही नजर आएगा सूर्य ग्रहण

    By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 12:22 PM (IST)

    Kolkata solar eclipse कोलकाता में सूर्य ग्रहण शाम 452 बजे से शुरू होगा और 503 बजे तक दिखेगा। कोलकाता में सिर्फ चार प्रतिशत ही सूर्यग्रहण दिखेगा वह भी मौसम पर निर्भर करेगा क्योंकि चक्रवात सितरंग के प्रभाव से इस समय कोलकाता के आसमान में इस समय बादल छाए हुए हैं।

    Hero Image
    Kolkata solar eclipse 2022: कोलकाता में सिर्फ चार प्रतिशत ही नजर आएगा सूर्य ग्रहण

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दिवाली बीतने के बाद अब आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।इंस्टीच्यूट आफ एस्ट्रोनामी स्पेस एंड अर्थ साइंस के निदेशक डा. देवी प्रसाद दुआरी ने बताया कि कोलकाता में सूर्य ग्रहण शाम 4:52 बजे से शुरू होगा और 5:03 बजे तक दिखेगा। सूर्य ग्रहण उसके बाद भी जारी रहेगा, चूंकि कोलकाता में आज सूर्यास्त का समय शाम 5:03 बजे है इसलिए यह उसी समय तक दिखेगा यानी कोलकाता में सूर्य ग्रहण की अवधि 11 मिनट की होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. दुआरी ने आगे बताया कि कोलकाता में सिर्फ चार प्रतिशत ही सूर्यग्रहण दिखेगा, वह भी मौसम पर निर्भर करेगा क्योंकि चक्रवात 'सितरंग' के प्रभाव से इस समय कोलकाता के आसमान में इस समय बादल छाए हुए हैं। ग्रहण के समय सूर्य पश्चिमी क्षितिज पर होगा इसलिए आसमान के पश्चिमी छोर पर अगर मौसम साफ होगा तो ही सूर्य ग्रहण नजर आएगा।

    डा. दुआरी ने बताया कि मुंबई में 25 प्रतिशत, राजस्थान में 50 प्रतिशत और श्रीनगर में 55 प्रतिशत तक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अन्य खगोल विज्ञानियों के मुताबिक दिल्ली में शाम 4:28 बजे से सूर्य ग्रहण लगना शुरू होगा और 5.42 बजे तक दिखेगा। मुंबई में यह शाम 4.49 बजे से शुरू होकर 6.09 बजे तक दिखेगा। चेन्नई में शाम 5.13 बजे से शुरू होकर 5.45 बजे और पटना में शाम 4.42 बजे से शुरू होकर 5.14 बजे दिखेगा। 

    कब,कैसे और क्‍यों लगता है सूर्य ग्रहण

    आज मंगलवार 25 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लग रहा है। चंद्रमा जब सूर्य को ढंक देता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में आकाश में होने वाली इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता। आंशिक रूप से सूर्य को जब चंद्रमा ढंकता है तो इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। सूर्य के मध्य भाग को चंद्रमा अगर ढंकता है, तो सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता जिसे विज्ञान की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

    Surya Grahan 2022 India Time: सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे दिखेगा, कब लगेगा सूतक काल... किसको फायदा, किसको नुकसान