विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावन के आखिरी सोमवार को भूतनाथ मंदिर के सामने भक्तों की भीड़ पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, भाजपा ने किया ट्वीट

By Vijay KumarEdited By:
Published: Mon, 16 Aug 2021 08:34 PM (IST)

सावन के आखिरी सोमवार को कोलकाता स्थित भक्तों की आस्था का केंद्र भूतनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी ...और पढ़ें

भूतनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगाने के लिए लाठियां बरसा दी।
भूतनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगाने के लिए लाठियां बरसा दी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः सावन के आखिरी सोमवार को कोलकाता स्थित भक्तों की आस्था का केंद्र भूतनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगाने के लिए लाठियां बरसा दी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर अब भाजपा ने ममता सरकार पर हमला बोल दिया है। बंगाल के भाजपा उपाध्यक्ष रीतेश तिवारी ने वीडियो को ट्वीट कर ममता बनर्जी सरकार की तुलना तालिबानी शासन  से कर दी।

बता दें कि कोरोना के चलते फिलहाल भूतनाथ मंदिर बंद हैं, लेकिन आज सोमवार होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुलिस के साथ-साथ एक युवक वीडियो में शिव भक्तों पर लाठियां बरसाते हुए दिख रहा है। बंगाल भाजपा नेता रीतेश तिवारी ने वीडियो ट्वीट किया और लिखा यह चौंकाने वाला और बर्बर है! कोलकाता पुलिस भूतनाथ मंदिर के सामने शिव भक्तों को बेरहमी से पीट रहा है और यह देखना वाकई दर्दनाक है। क्या ये भोले-भाले भक्त इसी के लायक हैं? ममता बनर्जी के राज में बंगाल में तालिबान शासन का एक और रूप देखने को मिल रहा है।

बता दें कि कोलकाता में भूतनाथ मंदिर की बड़ी महत्ता है। खास कर सावन के दौरान शिव भक्तों की भीड़ रहती है। कोलकाता और आस-पास जिलों से भक्त यहां आते हैं। राज्य भर के सभी बड़े-बड़े मंदिर खुल गए हैं, लेकिन बाबा भूतनाथ का दरबार अब भी बंद हैं। इस कारण भक्त मंदिर के आसपास एकत्रित होते हैं और बाबा का बाहर से ही दर्शन पूजन करते हैं।

बता दें कि भूतनाथ मंदिर के आस-पास काफी संख्या में दुकानें हैं, जिनमें फूल व प्रसाद बेचकर दुकानदार अपना गुजारा करते हैं। इनका चूल्हा भी तब जलता है, जब फूल और प्रसाद बेचकर ये लोग पैसे लेकर अपने घर जाते हैं।अब तक मंदिर बंद रहने से वे फूल व प्रसाद बेचने वाले काफी परेशान हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।