पिस्तौल, कारतूस और जाली नोटों का भंडार... मुर्शिदाबाद से दो संदिग्ध गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ये हथियार बिहार ले जाए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध है।

मुर्शिदाबाद में हथियारों का जखीरा बरामद
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर स्टेडियम इलाके से शुक्रवार को पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को भारी संख्या में अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि यह हथियार बिहार लाए गए थे। असलहे के साथ गिरफ्तार तस्कर के नाम अल्फाज मंडल और मोनिका बीबी बताया गया है।
दोनों ही मुर्शिदाबाद जिले के जलंगी घोषपाड़ा के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले वे बिहार के मुंगेर गए थे। वहां से वे हथियार लेकर फरक्का आए और फरक्का से वे बस से बहरामपुर में पहुंचे थे। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
मुर्शिदाबाद में हथियारों का जखीरा बरामद
जिले के अतिरक्त पुलिस अधीक्ष रसप्रीत सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और तलाशी के दौरान सेवन-पाइंट फाइव एमएम पिस्तौल और कारतूस मिले है। बरामद सभी पिस्तौल नई हैं।
मैगजीन, कारतूस और जाली नोट भी मिले है। उन्होंने कहा कि बरहमपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार सुबह बरहमपुर स्टेडियम से सटे इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
पिस्तौल, कारतूस और जाली नोटों का भंडार
उनकी तलाशी लेने पर आठ सेवन-पाइंट फाइव एमएम पिस्तौल, 16 मैगजीन, 100 राउंड कारतूस और 10,000 रुपये के जाली नोट बरामद हुए।
गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर उसी जिले के निवासी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये दोनों हथियार और जाली नोट किससे मिले और क्या उन्हें कहीं स्मगल करने का कोई प्लान था या फिर किसी आतंकी या अपराधी संगठन से साठगांठ हैं?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।