Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट कटने पर सांसद अर्जुन सिंह के बगावती तेवर, कहा- तृणमूल में आकर बड़ी गलती की; भाजपा ने दिया यह ऑफर

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:26 PM (IST)

    टिकट नहीं मिलने से नाराज अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा से तृणमूल में आकर मैंने बहुत बड़ी गलती की। तृणमूल नेतृत्व पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे साथ विश्वासघात हुआ है। यदि टिकट नहीं देना था तो पार्टी को इसके बारे में पहले ही बता देना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि मुझसे वादा किया गया था कि बैरकपुर से हमें टिकट दिया जाएगा।

    Hero Image
    तृणमूल कांग्रेस के नेता अर्जुन सिंह (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बंगाल की बैरकपुर सीट से चुनाव जीतने के बाद दो साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले कद्दावर हिंदीभाषी नेता अर्जुन सिंह टिकट कटने से बगावत पर उतर आए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा से तृणमूल में आकर मैंने बहुत बड़ी गलती की। तृणमूल नेतृत्व पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे साथ विश्वासघात हुआ है। यदि टिकट नहीं देना था तो पार्टी को इसके बारे में पहले ही बता देना चाहिए था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने दावा किया कि मुझसे वादा किया गया था कि बैरकपुर से हमें टिकट दिया जाएगा। लेकिन अंत में उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। इसका उन्हें काफी दुख है। पार्टी यदि पहले ही कह देती तो ठीक होता। कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाले सिंह ने यह भी कहा कि मैं बैरकपुर से ही चुनाव लड़ूंगा। सिंह के बगावती तेवर को देखते हुए उनके फिर से भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

    अर्जुन सिंह के लिए पार्टी के द्वार खुले हैं- सुवेंदु

    इस बीच भाजपा नेता व बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अर्जुन सिंह के लिए पार्टी के द्वार खुले हैं। सुवेंदु ने कहा कि अपने खिलाफ मुकदमों व पुलिस की कार्रवाई की वजह से तृणमूल के दबाव में सिंह भाजपा छोड़कर गए थे। तृणमूल को अर्जुन सिंह पर कभी भरोसा नहीं था।

    बता दें कि तृणमूल ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बैरकपुर सीट से अर्जुन सिंह की जगह तृणमूल ने अपने विधायक व राज्य सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक को टिकट दिया है। अर्जुन सिंह के समर्थकों ने उन्हें टिकट नहीं दिए जाने के खिलाफ शनिवार रात में तृणमूल के खिलाफ टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

    'राष्ट्रपति चुनाव में अर्जुन सिंह ने मुर्मु को दिया था वोट'

    अर्जुन सिंह की तृणमूल से नाराजगी के बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि अर्जुन सिंह और घाटाल से तृणमूल सांसद अभिनेता देव ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के पक्ष में मतदान किया था।

    यह भी पढ़ें- 'हम लोकसभा चुनाव से पहले अशांति नहीं...' सीएम ममता ने CAA-NRC को बंगाल और पूर्वोत्तर के लिए बताया संवेदनशील

    comedy show banner
    comedy show banner