Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी', रामनाथ कोविंद ने पूर्व पीएम ने निधन पर जताया शोक

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 05:26 PM (IST)

    Manmohan Singh Death रामनाथ कोविंद ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। कोविंद ने सिंह के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि मनमोहन सिंह विनम्रता के प्रतीक थे। उन्होंने कभी आपत्तिजनक असंसदीय शब्द नहीं बोला। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सिंह ने अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी और देश को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया।

    Hero Image
    Manmohan Singh Death कोविंद ने मनमोहन के निधन पर शोक जताया। (फाइल फोटो)

    जेएनएन, कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे समय में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था की बागडोर संभाली थी जब देश आर्थिक मोर्चे पर संकट का सामना कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविंद ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

    कोलकाता में एक कार्यक्रम में कोविंद ने सिंह के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि मनमोहन सिंह विनम्रता के प्रतीक थे। उन्होंने कभी आपत्तिजनक, असंसदीय शब्द नहीं बोला। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सिंह ने अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी और देश को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को आधुनिक निर्माता सुधारक के रूप में याद किया जाएगा।

    कोविंद ने सिंह को विज्ञान और आध्यात्म का एक ऐसा मिलाजुला रूप बताया जिसमें भारत के मूल्य और संस्कार गहरे तक रचे-बसे थे।

    92 वर्ष के थे मनमोहन

    भारत में आर्थिक क्रांति लाने वाले मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे।