विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जान दे दूंगी लेकिन बंगाल में NRC लागू नहीं होने दूंगी', ममता ने कहा- भाजपा के पास कोई काम नहीं, केवल ध्यान भटका रही

Published: Tue, 30 Jan 2024 08:34 PM (IST)

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बकाया मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास योजनाओं ...और पढ़ें

ममता ने कहा कि जान दे दूंगी लेकिन बंगाल में NRC लागू नहीं होने दूंगी। (File Photo)
ममता ने कहा कि जान दे दूंगी लेकिन बंगाल में NRC लागू नहीं होने दूंगी। (File Photo)

जागरण संवाददाता, रायगंज। राज्य की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि जान दे दूंगी लेकिन राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने दूंगी। एनआरसी लागू करने की कोशिश पहले भी हुई लेकिन नहीं होने दिया। आगे भी ऐसा नहीं होने देंगी। यह बातें उन्होंने मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज स्थित स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रशासनिक बैठक के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

लोगों को कार्ड दे रही बीएसएफ

उन्होंने कहा कि बीएसएफ सीमा क्षेत्र के लोगों को एक कार्ड दे रही है। इस कार्ड को आप नहीं लें। आप इस देश के नागरिक पहले से ही हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आप इस देश के नागरिक नहीं हैं तो आपको सरकारी सुविधाएं कैसे मिल रही है। केंद्र की भाजपा सरकार के पास काम दिखाने के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसी कारण इस प्रकार के मुद्दे को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

ममता का केंद्र को आंदोलन का अल्टिमेटम

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बकाया मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास योजनाओं की राशि रोकी जा रही है। केंद्रीय राशि बंद होने से विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार को बकाया भुगतान के लिए एक तारीख की तिथि तय कर दी है। यदि भुगतान नहीं होता है तो आंदोलन करेंगी। वह भाजपा के डर से भागने वाली नहीं हैं बल्कि आंदोलन करेंगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: क्या I.N.D.I. गठबंधन को TMC देगी झटका? सीट बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी ने दी कांग्रेस को नसीहत