Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal Politics: ममता बनर्जी की पार्टी के मुखपत्र ने शिंजो एबी की हत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ा

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2022 06:09 PM (IST)

    Bengal Politics ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र जागो बांग्ला के प्रथम पृष्ठ पर शनिवार के अंक में अग्निपथ योजना को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी की हत्या से जोड़ दिया गया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी ट्वीट कर इसे अग्निपथ से जोड़ा है।

    Hero Image
    ममता बनर्जी की पार्टी के मुखपत्र ने शिंजो एबी की हत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर बालाकोट एयर स्ट्राइक तक पर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने इसका सुबूत मांगने वालों का समर्थन तक कर दिया था। इस बार उन्होंने अपने मुंह से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के प्रथम पृष्ठ पर शनिवार के अंक में अग्निपथ योजना को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी की हत्या से जोड़ दिया गया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी ट्वीट कर इसे अग्निपथ से जोड़ा है। ममता बनर्जी केंद्र सरकार द्वारा हाल में सेना में भर्ती के लिए लांच की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ मुखर हैं। इसे उन्होंने भाजपा की गुंडा तैयार करने की रणनीति बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिंजो की हत्या में अग्निपथ का साया

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या को लेकर तृणमूल के मुखपत्र ने प्रथम पेज की लीड खबर की हेडिंग लगाई है-'शिंजो की हत्या में अग्निपथ का साया।' लेख में कहा गया है कि शिंजो एबी की हत्या भारत की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करेगी, क्योंकि एबी की हत्या करने वाले व्यक्ति ने बिना पेंशन के तहत सेना में काम किया था। केंद्र सरकार भी उसी तरह से लोगों की सेना में भर्ती करने की कोशिश कर रहा है, जिसे लेकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर हलचल हो रही है। इस योजना के तहत लोग केवल चार साल तक नौकरी करेंगे। कोई पेंशन नहीं होगी और रिटायरमेंट के बाद अन्य लाभ भी नहीं मिलेंगे। इस पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने सवाल उठाया कि ममता उड़ी से लेकर पुलवामा और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाती रही हैं और अब सेना में भर्ती की नई योजना को लेकर इतनी तुच्छ राजनीति कर रही हैं।

    ममता ने शिंजो के निधन पर जताया शोक

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिंजो एबी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि इस नृशंस हत्याकांड से वह स्तब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कोलकाता में जापान के वाणिज्य दूत (कौंसुल जनरल) नाकागावा कोइचि को पत्र लिखकर एबी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर इस पत्र की प्रति साझा करते हुए लिखा-'मैं जापान के पूर्व पीएम के दुखन निधन से बहुत दुखी व स्तब्ध हूं। उनकी नृशंस हत्या से हमें बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने न केवल भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत किया बल्कि बंगाल के साथ भी उनका विशेष संबंध था। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई