'जिसे जाना है जाए, मैं नए सिरे से पार्टी का गठन करूंगी', दलबदल के कयास के बीच ममता ने किसे दिया संदेश?
ममता बनर्जी ने हारे हुए प्रत्याशियों से साफ कहा है कि जो जाना चाहता है, वह जा सकता है क्योंकि ...और पढ़ें

दलबदल के कयास के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान (फाइल फोटो- PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के हारे हुए प्रत्याशियों को साफ कहा है कि उनमें से जो भी जाना चाहता है, वह जा सकता है। वे नए सिरे से पार्टी का गठन करेंगी। ममता ने शनिवार को कालीघाट स्थित अपने घर पर हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। ममता पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारते हुए नए सिरे से लड़ाई का पहले ही आह्वान कर चुकी हैं।
उन्होंने आगे कहा-'जो लोग साथ हैं, वे टूटे हुए पार्टी कार्यालय को ठीक करें। रंग-रोगन करके फिर से खोलें। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी रंग करूंगी। तृणमूल कभी सिर नहीं झुकाएगी। जनता का फैसला लूटा गया है।'
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। इससे पहले गत पांच मई को भी संवाददाता सम्मेलन कर ममता ने कहा था-'मैं जानती हूं, कई लोग दूसरी पार्टी में चले जाएंगे। शायद उनकी मजबूरी हो। मुझे इसमें कुछ कहने को नहीं है। जो जाना चाहता है, जाए। मैं जबरदस्ती रोकने के पक्ष में नहीं हूं।'
मालूम हो कि हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में तृणमूल मात्र 80 सीटें जीत पाई है। खुद ममता भी भवानीपुर सीट पर हार गईं।
यह भी पढ़ें- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की कोई जानकारी नहीं, सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई; विधानसभा में बोले सीएम सुवेंदु
यह भी पढ़ें- बंगाल: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ एक्शन में सीएम सुवेंदु, 2011 के बाद जारी सभी सर्टिफिकेट की होगी जांच
