Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल में वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया, फिर दिया 'खेला होबे' का नारा

    ममता बनर्जी ने भाजपा पर महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों में मतदाता सूची में धांधली करने का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल में भी भाजपा वही खेल खेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में गुजरात पंजाब हरियाणा और बिहार के लोगों के नाम जोड़कर धांधली कर रही है। ममता ने चेतावनी दी कि अगर नहीं रोका गया तो वह चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देंगी।

    By Chandan Kumar Edited By: Chandan Kumar Updated: Thu, 27 Feb 2025 11:45 PM (IST)
    Hero Image
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (फोटो सोर्स- एएनआई)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर मतदाता सूची में धांधली कर महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि वह (महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी व दिल्ली में आम आदमी पार्टी) भाजपा की चाल समझ नहीं पाए। भाजपा ने बंगाल में भी वही खेल शुरू किया है लेकिन तृणमूल उसे मुंहतोड़ जवाब देगी।

    ममता ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

    ममता ने 2026 के बंगाल चुनाव में 215 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया। गुरुवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी की सांगठनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की मतदाता सूची में गुजरात, पंजाब, हरियाणा व बिहार के लोगों के नाम शामिल कराए गए हैं। भाजपा दो एजेंसियों को बंगाल लाकर ऑनलाइन यह धांधली कर रही है। इसमें कुछ इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) की भी मिलीभगत है। सारा कुछ चुनाव आयोग की शह पर हो रहा है। धांधली नहीं रोके जाने पर वह चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता ने फिर 'खेला होबे' का नारा देते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची पर नजर रखनी होगी। ममता ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को आइपैक के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया। कहा कि यह पीके (प्रशांत किशोर) का आइपैक नहीं है। एक नई टीम है। दावा किया कि भाजपा 2027 से 2029 के बीच केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी।

    अभिषेक ने अटकलों को किया खारिज

    तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मतभेद व भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी की सांगठनिक बैठक में कहा कि मैं तृणमूल का एक निष्ठावान सिपाही हूं और ममता मेरी नेता हैं। मेरा सिर कलम करने पर भी मैं 'ममता बनर्जी जिंदाबाद' ही कहूंगा।

    शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआइ की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मैंने खबरों में देखा है कि चार्जशीट में मेरे नाम का दो बार जिक्र किया गया है लेकिन पूरा विवरण नहीं दिया गया है। मैंने पहले भी कहा है कि अगर कोई भ्रष्टाचार साबित कर दे तो मैं फांसी पर चढ़ जाऊंगा।"

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: GST और सीमा शुल्क मामलों में FIR के बिना भी मिल सकती है अग्रिम जमानत