Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lok Sabha Election 2024: 'गली-गली में गर्जन, बीजेपी का विसर्जन', 'खेला होबे' के बाद CM ममता बनर्जी ने दिया नारा

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:49 PM (IST)

    ममता ने आगे लोगों से कहा कि आपने पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में 42 में से भाजपा को 18 सीटें दीं। पर भाजपा सांसदों ने कोई काम नहीं किया। बदले में वे (भाजपा सांसद) दिल्ली में कहते हैं बंगाल को भुगतान मत करो फिर आप उन्हें वोट क्यों देंगे? रैली में राज्यभर से लाखों की भीड़ जुटी थी।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेला होबे के बाद अब भाजपा के विसर्जन का नारा दिया है।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को तृणमूल कांग्रेस की मेगा जन गर्जन रैली के मंच से पार्टी सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए खेला होबे (खेला होगा) के बाद अब भाजपा के विसर्जन का नारा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता ने कहा कि गली-गली में इस बार गर्जन, भाजपा का होगा विसर्जन। ममता ने अपने संबोधन की शुरुआत में एक दिन पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रिपोर्टों से पता चला है कि कैसे उन्होंने (केंद्र) बंगाल पर बलपूर्वक नियंत्रण करने की कोशिश की है और चुनाव आयुक्त ने इसे स्वीकार नहीं किया। हम इस फैसले के लिए गोयल को सलाम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: TMC List: BJP सांसद के सामने होंगी पत्नी, टीएमसी की लिस्ट में ये हैं चौंकाने वाले नाम; 'दीदी' के दांव से कांग्रेस भी हैरान

    ममता ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों से लेकर मीडिया और न्यायपालिका सबकुछ पर नियंत्रण कर लिया है। उन्होंने न्यायपालिका से अनुरोध किया कि आप भाजपा की कुर्सी पर बैठकर फैसले न दें।उनका निशाना हाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायधीश पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की तरफ था।

    ममता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि कोलकाता में नदी के नीचे से चलने वाली जिस मेट्रो का उद्घाटन करने मोदी आए थे, वह मैंने ही बनाई थी। उन्होंने कटाक्ष किया कि पीएम फीता काटने आए थे। ममता ने सीएए व एनआरसी का भी मुद्दा उठाया और कहा कि हम बंगाल में इसे लागू नहीं होने देंगे।

    ममता ने आगे लोगों से कहा कि आपने पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में 42 में से भाजपा को 18 सीटें दीं। पर, भाजपा सांसदों ने कोई काम नहीं किया। बदले में वे (भाजपा सांसद) दिल्ली में कहते हैं, बंगाल को भुगतान मत करो, फिर आप उन्हें वोट क्यों देंगे? रैली में राज्यभर से लाखों की भीड़ जुटी थी। तृणमूल ने इस विशाल रैली के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान भी शुरू किया।

    यह भी पढ़ें: TMC Candidate list 2024: शत्रुघ्न सिन्हा ही नहीं एक और बिहारी नेता को ममता ने मैदान में उतारा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को दुर्गापुर सीट से प्रत्याशी बनाया