Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lata Mangeskar Death: लता मंगेशकर के निधन पर बंगाल सरकार ने की घोषणा, आधे दिन की रहेगी छुट्टी

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 04:13 PM (IST)

    बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगेशकर के निधन पर आज रविवार (6 फरवरी) को बड़ी घोषणा की है। ममता बनर्जी ने राज्‍य में सोमवार को आधे दिन के सरकारी अवकाश की घोष ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर की फाइल फोटो।

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोककुल है। राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अन्‍य राजनीतिक दल के नेताओं व पूरे टॉलीवुड ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगेशकर के निधन पर आज रविवार (6 फरवरी) को बड़ी घोषणा की है। ममता बनर्जी ने राज्‍य में सोमवार को आधे दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की है। सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताया शोक

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि महान संगीतकार लता मंगेशकर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन के बाद बहुत खालीपन महसूस कर रही हूं। संगीतकार और अद्वितीय प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर ने आठ दशकों से भी अधिक समय से अपने गायन जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं लता मंगेशकर के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शोक जताते हुए कहा कि सर्वकालिक महान लता मंगेशकर भारत रत्न के निधन पर व्यथित हूं। उनके बाद खालीपन को भरना मुश्किल है। पीढ़ियां उनकी अमर मधुर आवाज के लिए संस्कृति की किंवदंती को हमेशा याद रखेंगी, जो हमेशा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी।