यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolkata Case: डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई? SC की डेडलाइन के बाद भी खत्म नहीं हुई हड़ताल
Kolkata Rape and Murder Case आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या को लेकर आरजी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में डॉक्टरों की हड़ताल अभी भी जारी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को मंगलवार शाम पांच बजे तक डेडलाइन दी थी, डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म नहीं की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही वे आंदोलन और तेज करने जा रहे हैं। डॉक्टरों ने मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर स्वास्थ्य भवन तक मार्च निकाला। डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक मृतका के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
न्यायिक हिरासत में संदीप घोष
उधर, सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को अदालत में पेश किया। संदीप घोष और तीन अन्य को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अदालत में पेशी के दौरान वकीलों ने संदीप घोष को देखकर 'ये बलात्कारी है, हत्यारा है, चोर है' कहा।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि अगर वे तब तक काम पर लौट आते हैं तो उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन अगर तब तक नहीं लौटे तो राज्य सरकार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को स्वतंत्र होगी।
ये भी पढ़ें:
