Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ममता बनर्जी को बेटा-बेटी नहीं है, वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं'; दुष्कर्म पीड़िता की मां का फूटा गुस्सा

    Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार को लेकर देश में सियासी उबाल है। इसी बीच पीड़िता की मां ने एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:50 AM (IST)
    Hero Image
    Kolkata Doctor Murder Case: पीड़िता की मां ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। Kolkata Doctor Murder Case। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को जो कहा,"उससे हमें बहुत दुख हुआ कि परिवार न्याय नहीं चाहता। पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे?"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।

    सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ: पीड़िता की मां

    उन्होंने पीड़िता बेटी को न्याय के लिए आंदोलन करने वालों से इसे जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ है। वो (ममता) जो चाहे वो बोले हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है।

    हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं: पीड़िता के मां-बाप 

    पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो लोग हमारे लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। अगर हम उनकी कोई मदद कर सकते हैं तो हम जरूर करेंगे। हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं थे इसलिए हम हाई कोर्ट के पास गए थे और कोर्ट ने यह मामला सीबीआइ को दिया।

    हमें शुरू से ही विभाग (आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) पर शक था। शुरू से ही अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने हमें बहुत देरी से सूचना दी।

    यह भी पढ़ें: 'दीवारों पर बेटी बचाओ पेंट करवाने से काम नहीं चलेगा', खरगे ने केंद्र से पूछे ये तीन सवाल