विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Murder Case: 'क्या मैं संजय रॉय को जमानत दे दूं', कोलकाता केस के आरोपी के लिए जज ने ऐसा क्यों कहा?

Published: Sat, 07 Sep 2024 04:31 PM (IST)

Kolkata Doctor Murder Case आरजी कर अस्पताल के सिविक वालंटियर संजय राय की वर्चुअल माध्यम से सियालदह कोर्ट में पेशी ...और पढ़ें

Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता केस में सीबीआई ने कई नए खुलासे किए।
Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता केस में सीबीआई ने कई नए खुलासे किए।

HighLights

  1. जज ने गुस्से में किया सवाल-क्या मैं आरोपित को जमानत दे दूं?
  2. 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया आरोपित संजय राय

जेएनएन, कोलकाता। आरजी कर अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी के मामले गिरफ्तार आरोपित सिविक वालंटियर संजय राय की शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सियालदह कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान वह रोने लगा। सीबीआइ ने आरोपित की जमानत का विरोध किया। इसके बाद न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया।

सख्त चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया तेज

सुनवाई के दौरान सीबीआइ के वकील के 40 मिनट देर से पहुंचने पर न्यायाधीश ने नाराजगी जताई और उन्होंने गुस्से में सवाल किया कि क्या मैं आरोपित को जमानत दे दूं? दूसरी तरफ सीबीआइ के अधिकारियों का कहना है कि वह संजय राय के खिलाफ सख्त चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, जिसका डीएनए पीड़िता के शरीर से एकत्र किए गए नमूनों से मेल खाता है। 

मृतका के सहकर्मियों व कर्मचारियों के बयानों में विरोधाभास

आरजी कर अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी के मामले में सीबीआइ अब तक करीब दो सौ से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें मृतका के परिचित, अस्पताल के जूनियर डाक्टर व कर्मचारी शामिल हैं।

केंद्रीय एजेंसी का दावा है कि वारदात वाली रात के घटनाक्रम को लेकर मृतका के सहकर्मियों व कर्मचारियों के बयानों में विरोधाभास है। सीबीआइ का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में इन तमाम तथ्यों का उल्लेख किया गया है।