विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Murder Case: 'ममता बनर्जी तत्काल बुलाएं कैबिनेट की बैठक', राज्यपाल ने दी CM को नसीहत

Published: Mon, 09 Sep 2024 04:00 AM (IST)

बंगाल राज्यपाल ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल को हटाने की ...और पढ़ें

बंगाल के राज्यपाल ने सीएम ममता से तत्काल मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की।(फोटो सोर्स: जागरण)
बंगाल के राज्यपाल ने सीएम ममता से तत्काल मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. आरजी कर घटना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्यपाल का सख्त फरमान
  2. राज्य को संविधान और कानून के शासन के तहत काम करना चाहिए: डॉ सीवी आनंद बोस

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सरकारी आरजीकर अस्पताल में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में लोगों द्वारा लगातार की जा रही न्याय की मांग के मद्देनजर राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की आपातकालीन बैठक बुलाने और इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्देश दिया है। राजभवन के सूत्र ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती: राज्यपाल 

राज्यपाल ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल को हटाने की लोगों की मांग पर फैसला करना चाहिए। बोस ने कहा है कि राज्य सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और राज्य में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर चुप नहीं रह सकती। राज्यपाल के अनुसार, राज्य को संविधान और कानून के शासन के तहत काम करना चाहिए।

नौ अगस्त को प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ किया गया था दुष्कर्म

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शुतुरमुर्ग जैसा रवैया काम नहीं आएगा और राज्य सरकार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हटाने की जनता की मांग पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के सेमिनार रूम से नौ अगस्त को ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

इस घटना को लेकर कोलकाता और बंगाल के अन्य हिस्सों में आम लोगों द्वारा रोजाना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले तीन सप्ताह से ज्यादा समय से हड़ताल पर डटे राज्य के जूनियर डाक्टर कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। भाजपा व अन्य विपक्षी दल भी पुलिस आयुक्त को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘रिक्लेम द नाइट’, कोलकाता में फिर रातभर विरोध-प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों लोग; अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी से भी समर्थन