हैवानियत, मौत और प्रदर्शन... RG Kar रेप केस की पीड़िता को 1 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, अब तक मामले में क्या-क्या हुआ?
Kolkata Rape-Murder Case एक साल पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी जिसने पूरे देश को हिला दिया। आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पीड़ित परिवार ने अमित शाह से मुलाकात कर मामले की CBI जांच की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। 9 अगस्त 2024 की रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पूरे देश में धरना प्रदर्शन होने लगे। हर कोई न्याय की गुहार लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल कॉलेज में हुई दरिंदगी को आज 1 साल पूरे हो गए हैं। मगर, कोलकाता में महिला सुरक्षा आज भी बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कोलकाता हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है।
अमित शाह से मिला पीड़ित परिवार
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के आरोपी संजय रॉय को एक सेशन कोर्ट ने रेप और मर्डर का दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। पीड़िता के परिवार ने इसी हफ्ते दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और CBI निदेशक परवीन सूद से मुलाकात की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ममता सरकार ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। इस मामले में एक से ज्यादा लोग आरोपी हैं, जिन्हें छिपाया जा रहा है।
1 साल में क्या-क्या हुआ?
इस घटना के एक साल पूरे होने पर कई मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बीती शांतिपूर्ण प्रदर्शन निकाला। आइए देखते हैं पिछले 1 साल के भीतर इस मामले में क्या-कुछ हुआ?
9 अगस्त 2024 - अरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में ट्रेनी डॉक्टर का शव बरामद हुआ।
10 अगस्त 204 - कोलकाता पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया।
12 अगस्त 2024 - मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को पद से हटा दिया गया। राज्य सरकार ने अस्पताल के अधीक्षक का भी तबादला कर दिया।
13 अगस्त 2024 - कोलकाता हाईकोर्ट ने यह केस CBI को ट्रांसफर कर दिया।
15 अगस्त 2024 - आधी रात को प्रदर्शनकारियों की एक भारी भीड़ कॉलेज में घुस गई और इमरजेंसी वार्ड में जमकर तोड़-फोड़ की।
17 अगस्त 2024 - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर पूरे देश में डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल रखी।
18 अगस्त 2024 - सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया।
20 अगस्त 2024 - तीन जजों की बेंच ने देर से FIR दर्ज करने के लिए ममता सरकार, कोलकाता पुलिस और अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।
21 अगस्त 2024 - अस्पताल में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CISF के जवानों की नियुक्ति की गई।
2 सितंबर 2024 - मुख्य आरोपी संजय रॉय को CBI ने गिरफ्तार कर लिया।
14 सितंबर 2024 - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात करते हुए प्रदर्शन खत्म करने की गुजारिश की।
5 अक्तूबर 2024 - डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
7 अक्तूबर 2024 - CBI ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
24 अक्तूबर 2024 - सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी।
11 नवंबर 2024 - अदालत में केस का ट्रायल शुरू हुआ।
16 जनवरी 2025 - ट्रायल खत्म हो गया।
18 जनवरी 2025 - सेशन कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया।
20 जनवरी 2025 - संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
22 जनवरी 2025 - CBI ने कोलकाता हाईकोर्ट से आरोपी को मृत्युदंड देने की अपील की।
जुलाई 2025 - संजय रॉय ने खुद को निर्दोष बताते हुए सेशन कोर्ट के आदेश को कोलकाता हाईकोर्ट में चुनौती दी।
9 अगस्त 2025 - पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए कोलकाता में प्रदर्शन हुआ।
यह भी पढ़ें- 'हमने पाकिस्तान के छह जेट मार गिराए', ऑपरेशन सिंदूर पर IAF चीफ बोले- S400 गेमचेंजर साबित हुआ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।