Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal: मुर्शिदाबाद के किरीटेश्वरी ने भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार जीता, सीएम ममता ने जताई खुशी

    By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 12:15 AM (IST)

    किरीटेश्वरी गांव चयन सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतिस्पर्धा 2023 में हुआ जिसमें 31 राज्यों/केंद्र प्रशासित प्रदेशों से 795 आवेदन मिले थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय नई दिल्ली में 27 सितंबर को एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देगा। सीएम ममता ने पुरस्कार मिलने पर गांव के लोगों को भी बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के अंत में ममता ने लिखा- जय बांग्ला।

    Hero Image
    रमणीय सौंदर्य के अलावा किरीटेश्वरी मंदिर गांव में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता: बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के किरीटेश्वरी गांव को केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ममता ने कहा कि इस गांव ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 795 आवेदनों में से यह सम्मान हासिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता ने एक्स पर लिखा, यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना है। यह चयन सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतिस्पर्धा, 2023 में हुआ जिसमें 31 राज्यों/केंद्र प्रशासित प्रदेशों से 795 आवेदन मिले थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय नई दिल्ली में 27 सितंबर को एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देगा। ममता ने पुरस्कार मिलने पर गांव के लोगों को भी बधाई दी। पोस्ट के अंत में ममता ने लिखा- जय बांग्ला।

    बता दें कि अपने रमणीय सौंदर्य के अलावा किरीटेश्वरी मंदिर गांव में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner