Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कश्मीरी आतंकी जावेद के हाफिज सईद के बेटे के साथ थे संबंध, कई बार गया था पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 02:00 AM (IST)

    बंगाल से पकड़े गए कश्मीरी आतंकी जावेद के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के साथ संबंध थे। जावेद पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय भी जाता था। वहां दोनों ने बैठक भी की थी। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों में 160 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे।

    Hero Image
    कश्मीरी आतंकी जावेद के हाफिज सईद के बेटे के साथ थे संबंध (सांकेतिक तस्वीर)

     राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल से पकड़े गए कश्मीरी आतंकी जावेद मुंशी के बारे में एक और सनसनीखेज जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक जावेद के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के साथ संबंध थे। जावेद पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय भी जाता था। वहां दोनों ने बैठक भी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर घाटी में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी

    मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों में 160 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे। बता दें कि गत 21 मार्च को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग से कश्मीर घाटी में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन के सदस्य जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया था।

    खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर के चानपुर का निवासी जावेद लश्कर-ए-तैयबा के निर्देश पर ही बंगाल से बांग्लादेश घुसपैठ करने की फिराक में था। जावेद ने पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण हासिल किया था। उसे मुस्लिम युवकों को संगठन में भर्ती करने का काम सौंपा गया था। वह आइईडी विशेषज्ञ है।

    जावेद जेल की सजा काट चुका है

    कई मौकों पर उसने बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान की यात्रा की है। जावेद घाटी में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है और कई बार जेल की सजा काट चुका है।

    गौरतलब है कि तहरीक-ए-मुजाहिदीन को पाकिस्तान से नियंत्रित किया जाता है। कश्मीर घाटी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकी संगठनों के साथ उसके संपर्क हैं। घुसपैठ रोकने को सीमावर्ती 10 गांवों में लगेंगे सीसीटीवी घुसपैठ रोकने को भारत-बांग्लादेश पेट्रापोल सीमा पर स्थित 10 गांवों में 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फैसला ग्राम पंचायत की तरफ से लिया गया है।

    बीएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाई गई

    सीमा इलाकों में कई जगहों पर बीएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। बांग्लादेश में हो रही हिंसा के मद्देनजर दोनों देशों के बीच आने-जाने वाले माल वाहनों की संख्या भी कम की गई है।