Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दार्जिलिंग में भाजपा को झटका, गोजमुमो में जाएंगे 17 पार्षद, बिमल गुरुंग बोले-चुनाव में तृकां का समर्थन करेंगे

    सभी पार्षद 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने कहा-विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। हम 17 साल तक एनडीए के साथ थे लेकिन भाजपा ने प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं कीं।

    By Vijay KumarEdited By: Updated: Thu, 05 Nov 2020 09:40 PM (IST)
    कोलकाता में गुरुवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने इसकी घोषणा की।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में भाजपा की राह आसान नहीं दिख रही है। भले ही गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे हैं। परंतु भाजपा की जमीन तलाशने की कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है। अब ऐसे में भाजपा को दार्जिलिंग में एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यहां नगर निगम के 17 पार्षद भाजपा को छोड़कर वापस गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) में शामिल हो रहे हैं। कोलकाता में गुरुवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने इसकी घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 साल तक एनडीए के साथ थे, लेकिन भाजपा ने प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं कीं

    बता दें कि ये सभी पार्षद 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इस मामले में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने कहा है कि वह 2021 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। गुरुंग ने कहा कि हम 17 साल तक एनडीए के साथ थे, लेकिन भाजपा ने प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं कीं।

    लापता होने के बाद बंगाल पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था

    बता दें कि बिमल गुरंग 2017 में कथित तौर पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद लापता हो गए थे। ऐसे में बंगाल पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इसके अलावा उनके खिलाफ यूएपीए के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अचानक से वह कोलकाता में नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि मैं नेता हूं, अपराधी नहीं।