Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता नगर निगम में 16 में 10 महिलाओं को बनाया गया बोरो चेयरपर्सन

    कोलकाता नगर निगम में कुल 16 बोरो हैं जिनमें 9 का दायित्व महिलाओं को दिया गया है। उनमें भी नये चेहरों को ममता बनर्जी ने अधिक महत्व दिया है। नयी जिम्मेदारी और नये उत्साह के साथ इन महिला चेयरपर्सन ने कमान संभाल ली है।

    By Priti JhaEdited By: Updated: Tue, 28 Dec 2021 10:28 AM (IST)
    Hero Image
    कोलकाता नगर निगम में 16 में 10 महिलाओं को बनाया गया बोरो चेयरपर्सन

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढ़ कर देने के लिए ममता बनर्जी का नाम हमेशा ही आगे रहा है। कोलकाता नगर निगम के चुनाव में भी ममता बनर्जी ने महिला उम्मीदवारों को अच्छी-खासी जगह दी थी। अब कोलकाता के बोरो में भी महिलाओं की ब्रिगेड अधिक बड़ी है। कोलकाता नगर निगम में कुल 16 बोरो हैं जिनमें 9 का दायित्व महिलाओं को दिया गया है। उनमें भी नये चेहरों को ममता बनर्जी ने अधिक महत्व दिया है। नयी जिम्मेदारी और नये उत्साह के साथ इन महिला चेयरपर्सन ने कमान संभाल ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर वार्ड की समस्या दूर करनी होगी प्राथमिकता

    जुई विश्वास को बोरो 10 का चेयरपर्सन बनाया गया है। जुई ने कहा कि सबसे पहले बोरो के समस्त वार्ड के पार्षदों को लेकर बैठक की जाएगी। यह बोरो बड़ा है, यहां के वार्डों की समस्या भी एक-दूसरे से विपरीत है। उसी के हिसाब से समाधान करने की कोशिश की जाएगी। यह एक टीम वर्क होगा जो हम सभी साथ मिलकर करेंगे। जुई विश्वास तृणमूल हिंदी सेल की प्रवक्ता भी हैं।

    चैताली​ चटर्जी बोरो 8 की चेयरपर्सन बनी हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी नयी है। अनुभव भी नया है मगर उत्साह काफी पुराना है। हम मिलकर जनता के लिए काम करेंगे। कोशिश होगी सभी वार्ड को एक साथ लेकर समस्याओं से निजात दिलायी जाए। साधना बोस बोरो 4 की चेयरपर्सन बनी हैं। साधना ने कहा कि जनता के लिए काम करना मेरी जिम्मेदारी हमेशा से ही रही है। इस बार एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब तक पार्षद के रूप में जिस तरह दायित्व निभाती आयी हूं, चेयरपर्सन के तौर पर भी वह बखूबी पूरी करूंगी।

    इन महिला पार्षदों को मिली बोरो चेयरपर्सन की जिम्मेदारी

    शुक्ला भोर (बोरो 2)

    साधना बोस (बोरो 4)

    रेहाना ख़ातून (बोरो 5)

    सना अहमद (बोरो 6)

    सुष्मिता भट्टाचार्य (बोरो 7)

    चैताली चटर्जी (बोरो 8)

    देवलीना विश्वास (बोरो 9)

    जुई विश्वास (बोरो 10)

    रत्ना सुर (बोरो 13)

    संहिता दास (बोरो 14)।