Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सात्विक भोजन से कई बीमारियों से रह सकते हैं दूर: अश्विनी चौबे

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 09 Nov 2019 09:33 AM (IST)

    जागरण संवाददाता कोलकाता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्रि्वनी कुमार चौबे ने क

    सात्विक भोजन से कई बीमारियों से रह सकते हैं दूर: अश्विनी चौबे

    जागरण संवाददाता, कोलकाता: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्रि्वनी कुमार चौबे ने कहा कि शुद्ध सात्विक भोजन नियमित योग व्यायाम से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आज के समय में दिनचर्या में बदलाव की वजह से कई बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या को अनुशासित बनाना है तभी हम रोगों को दूर रख सकते हैं। आज कैंसर एक चुनौती से कम नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीमारी की रोकथाम के लिए हमें अपने दिनचर्या नियमित रूप से व्यायाम, योग, शुद्ध सात्विक संतुलित आहार आदि को शामिल करना पड़ेगा। चौबे कोलकाता में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आयोजित वैलनेस कॉन्क्लेव में अपनी बात रख रहे थे। फेस्टिवल में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी भाग ले रही है।

    उन्होंने बताया कि नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम जागरूक होकर बीमारियों को दूर भगाएंगे। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 11 लाख कैंसर के नए मामले प्रकाश में आते हैं जो काफी चिंताजनक है। लोगों में जागरूकता फैलाने और इलाज को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।