Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल में शब-ए-बारात और करम पूजा पर रहेगी सरकारी छुट्टी, ममता बनर्जी ने की घोषणा

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 09:36 PM (IST)

    सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जैसे दुर्गापूजा की छुट्टी सभी समुदायों को मिलती है। उसी तरह ईद की छुट्टी सभी को मिलती है। राज्य में पंचानन वर्मा व बिरसा मुंडा की जयंती पर भी सरकारी छुट्टी रहती है। उन्होंने आगे कहा कि शब-ए-बारात और करम पूजा पर पहले सेक्शनल छुट्टी रहती थी। किंतु काफी समय से सरकारी छुट्टी देने की मांग की जा रही थी।

    Hero Image
    सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान- शब-ए-बारात और करम पूजा पर राज्य में रहेगी सरकारी अवकाश।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उत्सवों और अवकाश को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी उत्सव को समान महत्व देते हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब से शब-ए-बारात और करम पूजा पर राज्य में हम हर साल सेक्शनल अवकाश की जगह सरकारी अवकाश देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शब-ए-बारात और करम पूजा पर संपूर्ण सरकारी छुट्टी रहेगी: सीएम

    ममता ने कहा,"जैसे दुर्गापूजा की छुट्टी सभी समुदायों को मिलती है। उसी तरह ईद की छुट्टी सभी को मिलती है। राज्य में पंचानन वर्मा व बिरसा मुंडा की जयंती पर भी सरकारी छुट्टी रहती है। " उन्होंने आगे कहा कि शब-ए-बारात और करम पूजा पर पहले सेक्शनल छुट्टी रहती थी। किंतु काफी समय से सरकारी छुट्टी देने की मांग की जा रही थी। हमने फैसला लिया है कि अब से शब-ए-बारात और करम पूजा पर संपूर्ण सरकारी छुट्टी रहेगी।

    औद्योगिक अनुकूल वातावरण के लिए बंगाल को मिला स्कॉच पुरस्कार

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को जानकारी दी कि औद्योगिक अनुकूल वातावरण के लिए बंगाल को 2022 का स्कॉच पुरस्कार मिला है। ममता ने कहा कि सभी पुरस्कार अलीपुर जेल संग्रहालय में रखे जाएंगे। नवान्न में पत्रकारों से बातचीत में ममता ने आगे आरोप लगाया कि राज्य पर कर्ज को लेकर कई लोग गलत दावा करते हैं।

    राज्य सरकार पर नहीं है सात लाख करोड़ का बोझ: ममता बनर्जी

    उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि कई लोग गलत कहते हैं कि राज्य सरकार पर कर्ज का बोझ सात लाख करोड़ रुपये हो गया है। ये सब बकवास है। ममता ने कहा कि पिछली वाममोर्चा सरकार से हमें विरासत में कर्ज मिला। उन्होंने कहा, वे (केंद्र सरकार) केवल यह कहते हैं कि यहां ऋण (राज्य में ऋण) बढ़ रहा है। वे कभी भी अपने ऋण के बढ़ने की बात नहीं कहते।

    केंद्र पर ममता बनर्जी ने साधा निशाना

    इतनी सारी विकास परियोजनाओं को लागू करने के बावजूद, हमने अपना कर्ज का बोझ कम कर लिया है, लेकिन वे अपने ऋण के बारे में हमें कभी जवाब नहीं देते। ममता ने इस दौरान अपनी सरकार की विभिन्न उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही केंद्र पर मनरेगा सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं का पैसा रोके जाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।