किराए के घर में मृत मिले मशहूर बेसिस्ट चंद्रमौली बिश्वास, कमरे में मिला सुसाइड नोट
Chandramouli Biswas suicide note प्रसिद्ध बेसिस्ट चंद्रमौली बिश्वास अपने घर में मृत मिले हैं। उनके आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिल है। संगीत के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने वाले चंद्रमौली अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसे बंगाली संगीत बिरादरी हमेशा याद रखेगी।

जेएनएन, कोलका। प्रसिद्ध बेसिस्ट(बास वायलिन बजाने वाला) चंद्रमौली बिश्वास कोलकाता में वेलिंगटन के पास अपने किराए के घर में मृत पाए गए। 48 वर्षीय संगीतकार, जो फासिल्स, गोलोक और जाम्बी केज कंट्रोल जैसे लोकप्रिय बैंड से जुड़े थे, कथित तौर पर आत्महत्या की है।
घर में मिला शव
गोलोक के प्रमुख गायक मोहुल चक्रवर्ती ने शव को देखा और तुरंत स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचित किया। घटना दुख व्यक्त करते हुए मोहुल ने कहा कि बिश्वास सुबह से मेरा फोन नहीं उठा रहे थे, और मैं उनके लिए चिंतित हो गया। मैंने उनके एक करीबी दोस्त को फोन किया और हम दोनों उनके घर गए और उन्हें मृत पाया। यह पूरे बंगाल संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बने संगीतकार
संगीत के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने वाले चंद्रमौली अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसे बंगाली संगीत बिरादरी हमेशा याद रखेगी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि चंद्रमौली आर्थिक तंगी के कारण कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रिश्तेदारों और दोस्तों ने उनके मानसिक परेशानी की पुष्टि की, उन्होंने उल्लेख किया कि वह कुछ सालों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
अधिकारियों ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें कहा गया था कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। नोट की लिखावट की फिलहाल पुष्टि की जा रही है। इस बीच, चल रही जांच के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फासिल्स की मैनेजर रूपशा दासगुप्ता ने कहा कि चंद्रमौली बिश्वास 2000 से 2018 तक बैंड के साथ थे। उन्होंने गिटारिस्ट के तौर पर शुरुआत की और बाद में बेसिस्ट बन गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने 2018 में बैंड छोड़ दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।