मुर्शिदाबाद में आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सालार थाना इलाके में आठवीं कक्षा की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सालार थाना इलाके में आठवीं कक्षा की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार है।
घटना सोमवार की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार छात्रा 18 साल के एक युवक के साथ पूजा मंडप देखकर स्कूटर से घर लौट रही थी। रास्ते में पांच अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोककर अपमानजनक शब्द कहा। जब छात्रा के साथ मौजूद युवक ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी।
पांचों ने युवक की बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद छात्रा को घसीट कर एक झाड़ी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा रात में किसी तरह घर लौटी और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।