विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, कोलकाता समेत कई इलाकों में की छापेमारी

Published: Fri, 08 Mar 2024 09:27 AM (IST)

ED Raid In Kolkata शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में आज एक बार फिर ईडी ने कार्रवाई की है। दरअसल ...और पढ़ें

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी का एक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी का एक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एएनआई, कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में आज एक बार फिर ईडी ने कार्रवाई की है। दरअसल, जांच एजेंसी की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।

पार्थ चटर्जी के करीबियों के घर छापेमारी

अधिकारी ने बताया कि ईडी की पांच सदस्यीय टीम कोलकाता से सटे न्यू टाउन के पथरघाटा मजार शरीफ इलाके में एक पूर्व पैरा-शिक्षक के आवास पर तलाशी ले रही थी, जो कथित तौर पर गिरफ्तार पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का करीबी सहयोगी था।

जानकारी के मुताबिक, 5 अधिकारियों की टीम पारा शिक्षकों के घर पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि इसी घोटाले में इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय समेत शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

धन प्रवाह का पता लगाने के लिए हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में नागेरबाजार इलाके में एक अकाउंटेंट के घर पर भी तलाशी चल रही है। ईडी ने राजारहाट इलाके में कथित तौर पर घोटाले में शामिल कुछ व्यापारियों, शिक्षकों और बिचौलियों के आवासों पर तलाशी ली। चल रही छापेमारी करोड़ों रुपये के घोटाले में धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए ईडी की जांच का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली की पीड़िताओं को अपना बयान रखने की दी अनुमति, 80 महिलाएं साझा करना चाहती हैं अपना अनुभव

यह भी पढ़ें: Kolkata: शिक्षा विभाग भर्ती घोटाले में पूर्व जज गंगोपाध्याय को राहत नहीं, फैसले को रद करने के लिए HC में याचिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।