Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Municipality Recruitment Scam: ईडी ने 2,000 अनियमितताओं का विस्तृत मिलान किया पूरा, सबसे ज्यादा मामले उत्तर 24 परगना जिले में

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 04:01 PM (IST)

    बंगाल के करोड़ों रुपये के नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच कर रही ईडी के अधिकारी अब तक विभिन्न जिलों में फैली नगर पालिकाओं में 2000 अनियमित नियुक्तियों का विवरण संकलित करने में सक्षम हैं। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी इन भर्तियों में शामिल लोगों द्वारा उगाही गई धनराशि की गणना करने में भी सक्षम हैं। ईडी के अधिकारियों ने यह संख्या लगभग 100 करोड़ रुपये बताई है।

    Hero Image
    सबसे ज्यादा अनियमितताएं उत्तर 24 परगना जिले में पकड़ी गईं (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के करोड़ों रुपये के नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच कर रही ईडी के अधिकारी अब तक विभिन्न जिलों में फैली नगर पालिकाओं में 2,000 अनियमित नियुक्तियों का विवरण संकलित करने में सक्षम हैं। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी इन भर्तियों में शामिल लोगों द्वारा उगाही गई धनराशि की गणना करने में भी सक्षम हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्येक अनियमित भर्ती के पीछे 5,00,000 रुपये की औसत वित्तीय भागीदारी के आधार पर ईडी के अधिकारियों ने यह संख्या लगभग 100 करोड़ रुपये बताई है।

    इस घोटाले की राशि कई घोटालों से रही कम

    हालांकि, पूरे निष्कर्षों से अवगत सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले की राशि स्कूल नौकरी मामले, राशन वितरण घोटाले और कोयला तस्करी मामले से बहुत कम है। ईडी के निष्कर्षों के अनुसार नगर पालिकाओं की भर्ती में अनियमितताएं मुख्य रूप से ड्राइवर, क्लर्क, निचले ग्रेड के कंप्यूटर आपरेटर और बेस-वर्कर जैसी नौकरियों के लिए थीं।

    पूर्व नौकरशाहों का एक वर्ग भी शामिल

    14 नियुक्तियों में सबसे ज्यादा अनियमितताएं उत्तर 24 परगना जिले में पकड़ी गईं। ईडी के निष्कर्षों के अनुसार घोटाले की रकम मुख्य रूप से कुछ जिलों में रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश की गई थी। ईडी के अधिकारियों को कुछ विशेष जानकारी भी मिली है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों जैसे कुछ दिग्गजों के अलावा, राज्य नगरपालिका मामलों और शहरी विकास विभाग से जुड़े वर्तमान और पूर्व नौकरशाहों का एक वर्ग शामिल था।

    यह भी पढ़ें- 'CAA लागू होने से कोई रोक नहीं सकता', अमित शाह की ममता बनर्जी को चुनौती, बोले- जनता को गुमराह कर रहीं सीएम

    comedy show banner