Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Puja: बंगाल की दुर्गा पूजा विश्व धरोहर की सूची में शामिल, सीएम ममता बनर्जी बोली- थैंक्यू यूनेस्को, हुआ कार्निवाल का आयोजन

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:07 PM (IST)

    Durga Puja राज्य सचिवालय की ओर से इसके लिए 25 सूत्रीय निर्देशिका जारी की गई थी। किस तरह से शोभायात्रा निकाली जाएगी उसमें कितने लोग शामिल होंगे और यूनेस्को के लिए क्या कुछ बैनर पोस्टर लगाया जाना है इस बारे में निर्देशिका में बताया गया था।

    Hero Image
    Durga Puja: कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल तक बंद रहने के बाद दुर्गा पूजा कार्निवल का होगा आयोजन।

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Durga Puja: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की दुर्गा पूजा को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने को लेकर यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए प्रत्येक जिले में कार्निवाल का आह्वान किया था। उसी के मुताबिक अब दुर्गा पूजा बीत जाने के बाद शुक्रवार को राज्य के प्रत्येक जिले में दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य सचिवालय की ओर से इसके लिए 25 सूत्रीय निर्देशिका जारी की गई थी। किस तरह से शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसमें कितने लोग शामिल होंगे और यूनेस्को के लिए क्या कुछ बैनर पोस्टर लगाया जाना है, इस बारे में निर्देशिका में बताया गया था। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया था कि स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत करने के बाद ही शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

    राज्य सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ पूजा समितियों को दिए जाने वाले विश्व बांग्ला सारद सम्मान के लिए प्रत्येक जिले में गठित कमेटी से भी सलाह मशविरा किए जाने हैं। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी अनुमति रहेगी। सड़क सुरक्षा और किसी भी तरह के तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए प्रशासन के दिशा निर्देशों का हर तरह से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

    रेड रोड पर निकलेगी शोभा यात्रा

    उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर हर साल राज्य की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर कोलकाता के राजपथ कहे जाने वाले रेड रोड में पूजा कार्निवल का आयोजन होता है जहां विशेष अतिथियों की उपस्थिति में दुर्गा प्रतिमाओं, उनकी थीम और लाइट सज्जा को दिखाया जाता है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होते हैं।

    कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल तक बंद रहने के बाद अगले शनिवार को फिर से रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्निवल में कोलकाता की शीर्ष 100 पूजा समितियां हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों, यूनेस्को के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

    धरना स्थल पर नहीं बैठेंगे एसएससी आंदोलनकारी

    वहीं दूसरी ओर रेड रोड पर आयोजित होने वाले कार्निवल के मद्देनजर शनिवार को धर्मतल्ला में एसएससी आंदोलनकारी धरने पर नहीं बैठेंगे। आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया। इससे पहले पुलिस ने कार्निवल के मद्देनजर आंदोलनकारियों से शनिवार को धरना स्थल पर नहीं बैठने का अनुरोध किया था।