Move to Jagran APP

Dr Sukanta Majumdar को बनाया गया बंगाल भाजपा का अध्यक्ष, दिलीप घोष राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष नियुक्त

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बंगाल में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी जगह बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार को बंगाल भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 10:32 PM (IST)
Dr Sukanta Majumdar को बनाया गया बंगाल भाजपा का अध्यक्ष, दिलीप घोष राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष नियुक्त
बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार को बंगाल भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने सोमवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी जगह बालुरघाट से सांसद डा सुकांत मजूमदार को बंगाल भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से देर शाम एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि बंगाल में दो मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से अब तक मुकुल राय समेत चार भाजपा विधायक एवं सांसद बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो चुके हैं। इन सबके बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह फेरबदल किया है।

loksabha election banner

वैसे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप घोष का इसी दिसंबर में कार्यकाल भी खत्म हो रहा था। संघ परिवार की पृष्ठभूमि से आने वाले घोष का दिसंबर 2019 में ही कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम और 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। इस बीच नए अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा चल रही थी। हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलीप घोष से नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित करने को भी कहा था।

दिलीप घोष ने ही रखा था मजूमदार के नाम का प्रस्ताव

इसके बाद घोष ने उत्तर बंगाल के बालुरघाट से सांसद मजूमदार के नाम का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उस सूची में कुछ और नाम थे, लेकिन आखिरकार पार्टी ने मजूमदार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मजूमदार दिलीप घोष के करीबी माने जाते हैं। हालांकि वह कोई जाना पहचाना चेहरा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बार-बार अपने क्षेत्र में संगठनात्मक क्षमता दिखाई है।

संगठन की मजबूती के लिए करूंगा काम : मजूमदार

इधर, प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सांसद डा सुकांत मजूमदार ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैैं निष्ठापूर्वक निभाऊंगा तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर उपयुक्त कार्य करूंगा। बता दें कि डा मजूमदार गौड़ बंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की थी और तृणमूल उम्मीदवार व पूर्व सांसद अर्पिता घोष को भारी मतों से हराया था। विधानसभा चुनाव में भी उनके क्षेत्र में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

दिलीप घोष व सुवेंदु ने दी बधाई

इधर, मजूमदार को नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दिलीप घोष ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दोनों नेतोंओं को नई जिम्मोदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.