विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में 'अकवान' के बाद अब सर्दी का असर, अंडमान सागर में 29 नवंबर को फिर बन रहा नया चक्रवात

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:54 PM (IST)

अंडमान सागर में 29 नवंबर के आसपास नया चक्रवात बनने का पूर्वानुमान है, जिससे बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। 

बंगाल में 'अकवान' के बाद अब सर्दी का असर (सोशल मीडिया)।

बंगाल में 'अकवान' के बाद अब सर्दी का असर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. अंडमान सागर में 29 नवंबर को नया चक्रवात संभावित।

  2. बंगाल पर सीधा असर नहीं, अगले सात दिन बारिश नहीं।

  3. राज्य में सर्दी का अहसास बढ़ेगा, सुबह हल्का कोहरा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बंगाल धीरे-धीरे सर्दी की ओर बढ़ रहा है। इस बीच अंडमान सागर में 29 नवंबर के आसपास नया चक्रवात बनने का पूर्वानुमान है।

इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। दिसंबर की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के भी संकेत हैं, हालांकि इन मौसमी प्रणालियों का बंगाल पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

राज्य में अगले सात दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर की हवाओं के प्रभाव से बंगाल में सर्दी का अहसास बना रहेगा। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

सुबह छाएगा हल्का कोहरा

रविवार व सोमवार को भी तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। सुबह के समय राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसके छंटने और आसमान साफ रहने का अनुमान है।

बंगाल: पूर्व विधायक तापस के करीबी शेख आजाद की एक और अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

कोलकाता में न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटे में 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर बंगाल में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में वहां के सभी जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में कोहरे का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है।

'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।