'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन बिल का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह बिल पारित होने से सत्ता हमेशा के लिए आरएसएस और बीजेपी के हाथों में चली जाएगी।

अपने आवास पर पीसी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर (एएनआई)।
HighLights
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन बिल का विरोध किया।
खरगे ने कहा, बिल से सत्ता RSS-BJP के हाथों में जाएगी।
उन्होंने बीजेपी पर तोड़फोड़ की राजनीति का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार के परिसीमन बिल के विरोध में कांग्रेस खुल कर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि ये देश हित में नहीं है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि परिसीमन बिल अगर पास हो जाता है तो सरकार हमेशा के लिए आरएसएस और बीजेपी के हाथों में चली जाएगी। परिसीमन बिल के लिए जरूरी नंबर लाने को लेकर उन्होंने बीजेपी पर तोड़फोड़ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
कई पार्टियों को तोड़कर जुटा रही नंबर
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी इसके लिए जरूरी नबंर दूसरी पार्टियों को तोड़ कर जुटाने में लगी है। उन्होंने टीएमसी, एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि इन पार्टियों को तोड़ कर इनके सांसदों को अपने बीजेपी अपने हित में इस्तेमाल कर रही है।
पिछली बार नहीं बनी थी बात
खरगे ने कहा कि पिछली बार चुनाव में 400 पार का नारा देकर उन्होंने कोशिश की थी लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि अब दूसरी पार्टियों को तोड़ कर जरूरी नंबर के लिए पहुंच बनाने की कवायद जारी है। पिछली बार के 400 पार के नारे को जनता ने नकार दिया था क्योंकि ये इनकी मंशा संविधान बदलने की है। इस बार भी वे ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे।
बीजेपी और आरएसएस के हाथ में रहेगी सत्ता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगर सरकार ऐसा करने में सफल रहती है तो यकीन मानिए सरकार हमेशा के लिए बीजेपी और आरएसएस के हाथों में ही रहेगी। परिसीमन बिल से 800 से ज्यादा सीटें हो जाएंगी। संविधान बदला जाएगा। इसलिए हम सभी पार्टियां मिल कर इसका विरोध करेंगे।
लोकतंत्र बचाने की अपील
खरगे ने पीसी में देश बचाने की अपील करते हुए कहा कि सभी को लोकतंत्र को बचाने के लिए इस बिल का विरोध करना चाहिए। जिस तरह चीन में हाथ उठा कर बात बन जाती है उसी तरह यहां पर भी ऐसा करने की कोशिश हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।