विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने BJP पर कसा तंज, बोले- 'झुकेगा नहीं...'

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 12 Dec 2022 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2022 10:04 AM (IST)

Manoj Tiwary Attack On BJP क्रिकेट के मैदान से सियासी पिच पर आए टीएमसी नेता मनोज तिवारी के एक बयान ...और पढ़ें

टीएमसी नेता मनोज तिवारी बोले 'झुकेगा नहीं साला'
टीएमसी नेता मनोज तिवारी बोले 'झुकेगा नहीं साला'

हावड़ा, एएनआई। Manoj Tiwary Jibe At BJP: क्रिकेटर (cricketer) से नेता बने मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) अब सियासी पिच पर भी लगातार बयान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पर सीधा तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि, 'झुकेगा नहीं साला'। तिवारी के बयान पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने इसे लेकर सफाई तक दे डाली है। रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बयान दिया था।

मंत्री हैं मनोज

मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में खेल राज्य मंत्री हैं। तिवारी हावड़ा मैदान में रैली के बोल रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने इस तरह के बयान दे डाला। तिवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि, 'झुकेगा नहीं साला'। इतना ही नहीं उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा कि 'कान' खोल कर पुष्पा फिल्म का डायलॉग सुनें।

'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'

हावड़ा की शिबपुर विधानसभा सीट से मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी। तिवारी के इस बयान पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं और जब मीडिया कर्मियों ने उनसे रैली के दौरान दिए गए बयान के बारे में सवाल किए तो उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि, 'मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।'

कैसा रहा करियर

मनोज तिवारी ने साल 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। आखिरी वनडे मैच जुलाई 2015 में खेला था। भारत के लिए 12 वनडे में कुल 287 रन बनाने वाले मनोज तिवारी ने तीन टी-20 मैच भी खेले हैं। तिवारी का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही लंबा ना रहा हो, लेकिन 2006-07 में रणजी ट्राफी में उनके प्रदर्शन को कोई नहीं भूल सकता। इस सीजन में उन्होंने 99.50 की औसत से 796 रन बनाए थे। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

Kurhani By-Election 2022: कुढ़नी उपचुनाव क्यों हार गई JDU? CM नीतीश कुमार ने भरी सभा में तोड़ी चुप्पी

Year Ender 2022: विश्व भर में सुर्खियां बनीं दुनिया की ये सात घटनाएं, तालिबान राज भी है शामिल