Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चुनाव के बीच CM ममता के पूर्व माओवादी नेता से संबंध होने पर विवाद, CPI ने लगाया सांठगांठ का आरोप

    Updated: Sat, 18 May 2024 09:04 PM (IST)

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व माओवादी नेता छत्रधर महतो से पुराने संबंध होने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया है। ममता ने गत शुक्रवार को झाड़ग्राम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 2008 में वह छत्रधर महतो का हाथ पकड़कर जंगलमहल में दाखिल हुई थीं। छत्रधर उस समय तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष थे।

    Hero Image
    ममता की माओवादियों से सांठगांठ है- माकपा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व माओवादी नेता छत्रधर महतो से पुराने संबंध होने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया है। ममता ने गत शुक्रवार को झाड़ग्राम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 2008 में वह छत्रधर महतो का हाथ पकड़कर जंगलमहल में दाखिल हुई थीं। छत्रधर उस समय तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि बंगाल का जंगलमहल इलाका वाममोर्चा (वामो) के शासनकाल में माओवाद प्रभावित था। ममता के इस बयान को लेकर वाम की अगुआई करने वाली माकपा ने निशाना साधा है।

    ममता की माओवादियों से सांठगांठ है- माकपा

    माकपा के झाड़ग्राम जिला सचिव प्रदीप कुमार सरकार ने कहा, "हम बार-बार कहते आ रहे थे कि ममता की माओवादियों से सांठगांठ है। आज खुद ममता की बातों से यह प्रमाणित हो गया है।"

    वाममोर्चा सरकार के विरोध में आंदोलन कर रही थीं ममता

    दूसरी तरफ स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का कहना है कि उस समय ममता वाममोर्चा सरकार के कुशासन के विरोध में आंदोलन कर रही थीं। छत्रधर महतो भी उस आंदोलन से जुड़े हुए थे। दोनों का लक्ष्य सरकार बदलकर वाममोर्चा के कुशासन को समाप्त करना था।

    ये भी पढ़ें: 'बात माननी होगी या पार्टी से बाहर जाना होगा', खरगे की चेतावनी पर बिफरे अधीर रंजन; बोले- मैं भी हाईकमान का व्यक्ति