Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- संसद ठप कर राहुल को हीरो बनाने की हो रही कोशिश

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 11:54 PM (IST)

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हीरो बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुद्दों से ध्यान भट ...और पढ़ें

    Hero Image
    अधीर रंजन चौधरी की RSS से सांठगांठ, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- अल्पसंख्यकों को गुमराह करने की कर रहे कोशिश।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हीरो बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राहुल की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी को तूल देकर संसद की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा से लड़ने में विफल रही है कांग्रेस- ममता

    ममता ने मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस की बैठक के दौरान फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा से लड़ने में विफल रही है और बंगाल में उनकी भाजपा के साथ साठगांठ है। टीएमसी मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष और सांसद अबू ताहेर ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो ने फोन पर हमारी आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को उनकी टिप्पणियों पर संसद की कार्यवाही को रोककर हीरो बनाने की कोशिश कर रही है।

    कांग्रेस-सीपीआइ (एम)-भाजपा का छिपा गठजोड़

    उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हितों की पूर्ति के लिए ऐसा कर रही है, ताकि अन्य विपक्षी दल लोगों से जुड़े मुद्दों को न उठा पाएं। सागरदिघी उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस-सीपीआइ (एम)-भाजपा का छिपा हुआ गठजोड़ राज्य में चल रहा है। हमें अगले पंचायत और लोकसभा चुनावों में इस साठगांठ को हराना है।

    अधीर की आरएसएस से सांठगांठ

    ममता बनर्जी ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। अधीर आरएसएस के इशारे पर काम कर रहे हैं। वे भाजपा के एक नंबर आदमी हैं।सागरदिघी में कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया, वह दरअसल भाजपा का आदमी है। वाममोर्चा ने उसका समर्थन किया। अल्पसंख्यकों को गुमराह किया गया।

    कांग्रेस ने किया पलटवार

    पार्टी की बैठक में ममता बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधीर चौधरी ने दावा किया कि यह टीएमसी है, जो भाजपा की मदद करना चाहती है। कांग्रेस नहीं, बल्कि टीएमसी ने भाजपा से हाथ मिलाया है। भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआइ और ईडी के चंगुल से खुद को छुड़ाने के लिए टीएमसी ने ऐसा किया है। वहीं, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक वोट को अपनी संपत्ति मान लिया था इसलिए उसके हाथों से निकल जाने की वजह से विरोधी दलों पर निशाना साध रही हैं।