Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर बंगाल में IPS-IAS अधिकारी सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पदक

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 06:44 PM (IST)

    Independence Day 2023 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर साल रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करती हैं। इस साल पदक समारोह थोड़ा अलग रहा क्योंकि मंगलवार को आईपीएस के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री से पदक मिला। बता दें कि रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    राज्य सरकार के 11 आइएएस अधिकारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएम ने किया सम्मानित। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर साल रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करती हैं। इस साल पदक समारोह थोड़ा अलग रहा, क्योंकि मंगलवार को आईपीएस के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री से पदक मिला। रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले कब किया गया था सम्मानित?

    इससे पहले केवल एक बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में आईएएस को पदक देकर से सम्मानित किया गया था। 2014 में कई अधिकारियों को यह सम्मान मिला था। इसके बाद इस साल फिर ममता ने अपनी सरकार के नौकरशाहों को सम्मानित किया है।

    सीएम बनर्जी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को रेड रोड पर ">राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परंपरा के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रगान बजाया गया। इसके बाद सरकारी अधिकारियों का पुरस्कार समारोह शुरू हुआ। राज्य के 11 उच्च पदस्थ अधिकारियों और नौकरशाहों को सम्मानित किया गया है।

    अधिकारियों को मिला पदक

    मुख्यमंत्री ने स्वयं उनके गले में पदक डाला। इन नौकरशाहों को पश्चिम बंगाल की जनता के लिए कार्य और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर सम्मानित किया गया है। पदक प्राप्त करने वालों में राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, विवेक कुमार और मनोज पंत, प्रधान सचिव प्रभात मिश्रा, संघमित्रा घोष और नारायण स्वरूप निगम, राज्य सरकार के सचिव शांतनु बसु और पीबी सलीम शामिल थे।

    इसके अलावा, उत्तर 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट शरतकुमार द्विवेदी, हावड़ा की जिला मजिस्ट्रेट मुक्ता आर्य और बीरभूम के जिला मजिस्ट्रेट बिधान राय को भी विशेष सम्मान मिला।

    किन्हें मिला सीएम के हाथों सम्मान?

    वहीं, आईपीएस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले पदकों को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया था। उत्कृष्ट कार्य के लिए एक अधिकारी को सम्मानित किया गया है। वह बंगाल पुलिस के पश्चिमी जोन के एडीजी आइजीपी त्रिपुरारी अथर्व हैं।

    इसके अलावा पांच लोगों को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार मिला। वे हैं अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी, हावड़ा ग्रामीण अधीक्षक स्वाति भंगालिया, पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बंद्योपाध्याय, पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार और हुगली ग्रामीण के अधीक्षक अमनदीप।