Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan 3: राकेश रोशन के बाद ममता बनर्जी ने अब इंदिरा गांधी को भेजा चांद पर, आखिर ऐसा क्या बोल गईं सीएम

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM (IST)

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में ऐसा बयान दिया। इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान भारत की पहली अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चंद्रमा पर पहुंचा दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Mission)  की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऐसा बयान दे रही हैं कि उनको आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए पहले उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन (फिल्म निर्माता) बता दिया था। अब सोमवार को एक बार फिर उनकी जुबान फिसल गईं। अब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चंद्रमा पर पहुंचा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता बनर्जी बोलीं- जब इंदिरा गांधी चंद्रमा पर पहुंचीं

    अबकी बार उन्होंने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में ऐसा बयान दिया। इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा को याद करते हुए ममता ने कहा, "जब इंदिरा गांधी चंद्रमा पर पहुंचीं, तो उन्होंने राकेश से पूछा कि वहां से हिंदुस्तान (भारत) कैसा दिखता है। उन्होंने जवाब दिया, सारे जहां से अच्छा। ममता के इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।"

    महाकाव्य महाभारत को लेकर सीएम का बयान हुआ वायरल

    महाभारत को काजी नजरूल इस्लाम ने लिखा,"मुख्यमंत्री ममता का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो भी तृणमूल छात्र परिषद की ही रैली का बताया जा रहा है। रैली में उन्होंने कहा कि सबसे महान महाकाव्य महाभारत काजी नजरूल इस्लाम (बंगाल के प्रख्यात कवि थे) द्वारा लिखा गया था।

    ममता के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा,"मुझे लगता है कि ममता जानती है कि महर्षि वेदव्यास महाभारत के रचयिता हैं, लेकिन उन्होंने जानबूझ कर कहा कि महाभारत के रचयिता काजी नजरूल इस्लाम हैं।"

    प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन की खोज की

    बता दें कि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की लैंडर ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी। लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान की ओर से लगातार ताजा जानकारी दुनिया के सामने आ रही है। हाल की इसरो ने चांद की सतह के सतह की तापमान को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी थी।

    वहीं,अब इसरो ने जानकारी दी कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर एल्युमिनियम सल्फर कैल्शियम आयरन क्रोमियम और टाइटेनियम मैंगनीज सिलिकॉन और ऑक्सीजन की खोज की है। साथ ही हाइड्रोजन की खोज जारी है।