यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bengal: तृणमूल विधायक इस्लाम के घर से मिला एक किलो सोना, CBI ने चलाया था मैराथन तलाशी अभियान
बंगाल में सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गुरुवार को डोमकल से तृणमूल कांग्रेस विधायक जफीकुल ...और पढ़ें

HighLights
- CBI ने कोलकाता, मुर्शिदाबाद और कूचबिहार में भी की छापेमारी
- जफीकुल इस्लाम के घर से मिले 35 लाख रुपये नकद
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गुरुवार को डोमकल से तृणमूल कांग्रेस विधायक जफीकुल इस्लाम के आवास पर मैराथन तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के मुताबिक, विधायक के घर से करीब एक किलो सोना मिला है।
बता दें कि सीबीआई अधिकारियों ने विधायक के आवास से 35 लाख रुपये नकद व कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। सीबीआई अधिकारियों का दावा है,
जफीकुल इस भारी भरकम सोने के आभूषण को खरीदने का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांचकर्ता सोने को कोलकाता ले आए हैं।
.jpg)
शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को सीबीआई अधिकारियों ने विधायक जफीकुल इस्लाम के आवास पर 12 घंटे तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों का दावा है कि विधायक के बाथरूम से तकरीबन आठ लाख रुपये, बेडरूम से तकरीबन 24 लाख रुपये, इसके अलावा घर के अन्य कमरों से भी कई लाख रुपये मिले हैं। कुल मिलाकर दावा किया जा रहा है कि विधायक के घर से 35 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
TMC विधायक ने आरोपों को किया खारिज
तृणमूल विधायक 13 बीएड कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के मालिक हैं। सीबीआई का दावा है कि उनके शैक्षणिक संस्थान से अवैध भर्ती की सिफारिशें भेजी गई थीं। हालांकि, तृणमूल विधायक ने आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा है कि बरामद पैसा जमीन बिक्री का है।
