सियालदह-राणाघाट सेक्शन में 4 दिनों में बंद रहेंगी 158 ट्रेनें
-बैरकपुर-इच्छापुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए लिया गया निर्णय -7 से 10 सितंबर तक मे
-बैरकपुर-इच्छापुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए लिया गया निर्णय
-7 से 10 सितंबर तक मेन लाइन पर परेशानी का सामना करेंगे यात्री
जागरण संवाददाता, कोलकाता : सियालदह-राणाघाट सेक्शन में बैरकपुर और इच्छापुर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम की क्षमता में इजाफा करने के लिए 7 से 10 सितंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग दिनों में अप और डाउन की करीब 157 लोकल ट्रेनों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार 7 सितंबर को सुबह 10 से रात 12 बजे तक अप/डाउन की 14 बैरकपुर लोकल, 18 नैहट्टी लोकल, 8 कल्याणी सीमांत लोकल, 2 राणाघाट-लालगोला तथा 2 दमदम जंक्शन-बैरकपुर लोकल को रद रखा जाएगा। इसके अलावा 8 सितंबर को पूरे दिन अप/डाउन की 26 बैरकपुर लोकल, 26 नैहट्टी लोकल, 8 कल्याणी सीमांत लोकल, 2 राणाघाट, 2 राणाघाट-लालगोला लोकल तथा 2 दमदम जंक्शन-बैरकुपर लोकल रद रहेंगी। 9 सितंबर को भी पूरे दिन अप/डाउन की 8 बैरकपुर लोकल, 12 नैहट्टी लोकल, 8 कल्याणी सीमांत लोकल, 2 राणाघाट तथा 2 दमदम जंक्शन-बैरकपुर लोकल को रद रखा जाएगा। इसके अलावा 9/10 सितंबर को रात 12 बजे से सुबह दस बजे तक अप/डाउन की 10 बैरकपुर लोकल, 4 नैहट्टी लोकल, 1 राणाघाट तथा 1 राणाघाट-लालगोला लोकल को रद रखने का निर्णय लिया गया है। सियालदह मेन लाइन पर चार दिनों तक काफी संख्या में ट्रेनों के बंद रहने से यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।