Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश की खतरनाक साजिश! भारत के इस हिस्से में बाढ़ की आशंका, बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 06:00 AM (IST)

    मुहुरी नदी में बांग्लादेश सरकार के अपनी तरफ तटबंध बनाने के चलते भारत सरकार सक्रिय हो गई है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए त्रिपुरा लोकनिर्माण विभाग (टीपीडब्लूडी) के सचिव किरण गीते के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिदल भारत के सीमावर्ती कस्बे बेलोनिया भेजा गया है। बाढ़ की आशंका टालने को भारतीय तटबंधों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जा रहा है।

    Hero Image
    मुहुरी नदी में बांग्लादेश सरकार के अपनी तरफ तटबंध बनाने में जुटी है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    आइएएनएस, अगरतला। भारत और बांग्लादेश को बतौर सीमा बांटने वाली मुहुरी नदी में बांग्लादेश सरकार के अपनी तरफ तटबंध बनाने के चलते भारत सरकार सक्रिय हो गई है।

    घटनास्थल का जायजा लेने के लिए त्रिपुरा लोकनिर्माण विभाग (टीपीडब्लूडी) के सचिव किरण गीते के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिदल भारत के सीमावर्ती कस्बे बेलोनिया भेजा गया है ताकि मौके पर हालात का सटीक आकलन हो सके। और यह देखा जा सके कि इससे भारतीय क्षेत्र को कोई नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किरण गीते ने स्थानीय ग्रामीणों से की मुलाकात 

    बाढ़ की आशंका टालने को भारतीय तटबंधों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जा रहा है। किरण गीते ने दक्षिणी त्रिपुरा के क्षेत्र में व्याप्त असंतोष को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की है और निर्वाचित प्रतिनधियों के साथ बेलोनिया नगरपालिका के अध्यक्ष ने गहन बातचीत की है।

    गीते ने कहा कि दक्षिणी त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया, उसके आसपास के गांवों और वन क्षेत्र की रक्षा के लिए त्रिपुरा की सीमा पर भी तटबंध बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य जारी है और उसे और तेज किया जा रहा है। सीमावर्ती त्रिपुरा के ग्रामीणों को दूसरी ओर तटबंध बनने से अपनी ओर बाढ़ का पानी आने की आशंका सता रही है।

    बाढ़ और भूस्खलनों के चलते भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे कई तटबंध क्षतिग्रस्त

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसी सिलसिले में शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे पहले शाह को पत्र भी लिखा था। पिछले साल अगस्त में बाढ़ और भूस्खलनों के चलते भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे कई तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए थे।

    त्रिपुरा के विभिन्न जिलों में सरकार ने 43 ऐसे स्थानों की पहचान की है जिन्हें तत्काल मरम्मत व नवीनीकरण की आवश्यकता है। वरिष्ठ आइएएस ने बताया कि दक्षिणी त्रिपुरा जिले समेत इन स्थानों पर मरम्मत का काम या तो शुरू हो गया है या फिर जल्द शुरू होने वाला है।

    जून तक मरम्मत के सारे काम पूरे हो जाएंगे। इसके पूरा होने तक दिन-रात काम जारी रहेगा। मुहुरी भारत के त्रिपुरा राज्य और बांग्लादेश में बहने वाली एक नदी है। यह त्रिपुरा की लुशाई पहाड़ियों से निकल कर बांग्लादेश में प्रवेश करती है, जहां इसका फेनी नदी में विलय होता है। बांग्लादेश में ये नदी बंगाल की खाड़ी में बहने से पहले फेनी और चटगांव जिलों के बीच से गुजरती है।

    यह भी पढ़ें: शेख हसीना के खिलाफ इंटरपोल से बांग्लादेश ने मांगी मदद, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का किया अनुरोध