विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएसएफ ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश फिर नाकाम की, 13 बांग्लादेशियों को वापस खदेड़ा

Published: Wed, 15 Jan 2025 11:42 PM (IST)

बीएसएफ ने बुधवार को एक बयान में बताया कि ये सभी घुसपैठिए अलग-अलग सीमा इलाके से होकर अवैध तरीके से ...और पढ़ें

बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे 13 बांग्लादेशियों को वापस खदेड़ा (सांकेतिक तस्वीर)
बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे 13 बांग्लादेशियों को वापस खदेड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सभी घुसपैठिए मुंबई व बेंगलुरु में लेबर के काम के उद्देश्य से जाने वाले थे
  2. सीमा पर तस्करी के कई प्रयासों को भी किया विफल, 1236 बोतल फेंसेडिल और 18 मवेशी भी जब्त

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की विभिन्न बटालियनों के सतर्क जवानों ने बंगाल के उत्तर 24 परगना व मालदा जिले में भारत- बांग्लादेश सीमा पर अलग-अलग अभियानों में एक बार फिर अवैध घुसपैठ की बड़ी कोशिशें को नाकाम कर 13 बांग्लादेशियों को वापस खदेड़ दिया।

घुसपैठिए भारत में आने चाहते थे, जवानों ने खदेड़ा

बीएसएफ ने बुधवार को एक बयान में बताया कि ये सभी घुसपैठिए अलग-अलग सीमा इलाके से होकर अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा जवानों ने सीमा पर तस्करी के भी कई प्रयासों को विफल कर 1236 बोतल प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप जब्त करने के साथ 18 मवेशियों को भी तस्करों के चगुंल से बचाया। साथ ही तीन बांग्लादेशी मवेशी तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार रात उत्तर 24 परगना जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 बांग्लादेशियों जबकि मालदा सीमा से तीन बांग्लादेशी नागररिकों को पकड़कर जवानेां ने वापस खदेड़ दिया।

पूछताछ करने पर पता चला कि ये सभी घुसपैठिए मुंबई व बेंगलुरु शहर में लेबर व हाउस कीपिंग के काम के उद्देश्य से जाने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही है, लेकिन सतर्क जवान उनके मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं।

तस्करों ने जवान पर किया हमला

अधिकारी ने बताया कि तस्करी की अन्य घटनाओं में बीओपी चरमुराशी इलाके में मंगलवार रात जवानों ने भारत की ओर से छोटे पैकेट और दाह के साथ लगभग छह से आठ बदमाशों की गतिविधि को देखा जो अंतररष्ट्रीय सीमा की ओर तेजी से बढ़ रहे थे।

जवान ने उन्हें रुकने के लिए चुनौती दी, लेकिन तस्करों ने कोई ध्यान नहीं दिया और आक्रामक तरीके से सीमा रेखा की ओर बढ़ना जारी रखा। इसके बाद बदमाशों को तितर-बितर करने के लिए जवान ने एक स्टन ग्रेनेड फेंका लेकिन तस्करों ने जवान को घेर कर धार दार हथियार से हमला कर दिया।

जान पर खतरा भांपते हुए जवान ने छह राउंड फायरिंग की। जिसके चलते तस्कर घबरा कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर वापस भारतीय इलाके की तरफ भाग गए। तलाशी के दौरान मौके से 95 बोतल प्रतिबंधित फेंसेडिल बरामद हुई। अलग-अलग अभियानों में कुल 1236 फेंसेडिल की बोतलें जब्त की गई।

तीन बांग्लादेशी तस्करों को पकड़ा

इसके अलावा नदिया जिले में कृष्णानगर क्षेत्रीय मुख्यालय के अंतर्गत सीमा चौकी नूनागंज के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष अभियान में तीन बांग्लादेशी तस्करों को तीन मवेशियों के साथ पकड़ा।

गिरफ्तार तस्करों को हंसखली थाना के हवाले कर दिया गया है जबकि जब्त सामानों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं, मवेशियों को ई-टैगिंग के बाद ध्यान फाउंडेशन को सौंप दिया जाएगा।

तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ सख्त कदम उठा रही

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के डीआइजी व प्रवक्ता एनके पांडे ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ व तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ सख्त कदम उठा रही है। इसके कारण ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हम किसी भी परिस्थिति में अपने क्षेत्र से घुसपैठ व तस्करी नहीं होने देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।