Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata: इंडियन म्यूजियम में बम की अफवाह, लोगों में मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 07:05 PM (IST)

    इंडियन म्यूजियम में मंगलवार को बम की अफवाह फैलने के बाद अपरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अफवाह के बाद आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। दरअसल सुबह ही किसी अज्ञान आईडी से एक ईमेल प्राप्त हुई। जिसमें लिखा था कि म्यूजियम में बम रखा है। इस ईमेल के बाद प्रशासन एक्शन में आया और म्यूजिमय को खाली करा दिया गया।

    Hero Image
    Kolkata: इंडियन म्यूजियम में बम की अफवाह। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। ऐतिहासिक इंडियन म्यूजियम में मंगलवार को बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। सुबह म्यूजियम प्रशासन को अज्ञात आईडी से ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि म्यूजियम में बम रखा गया है। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए म्यूजियम को खाली करा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    म्यूजियम के बाहर घेराबंदी

    म्यूजियम के बाहर गार्डरेल से घेराबंदी कर दी गई। म्यूजियम की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की ओर से स्थानीय न्यू मार्केट थाने को इसकी जानकारी दी गई। बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा और म्यूजियम के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी शुरू की, हालांकि बम नहीं मिला।

    इंडियन म्यूजियम में 51 से अधिक कक्ष हैं

    इंडियन म्यूजियम में 51 से अधिक कक्ष हैं। पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस व अन्य तकनीकी माध्यमों से ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्राथमिक तौर पर अनुमान है कि एक अप्रैल पर बेवकूफ बनाने के लिए किसी ने इस तरह की शरारत की है। इंडियन म्यूजियम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन है।