विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी कोकीन सहित गिरफ्तार

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2021 08:27 PM (IST)

West Bengal बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी के पास से 100 ग्राम कोकिन बरामद हुई है ...और पढ़ें

भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी कोकीन सहित गिरफ्तार। फाइल फोटो
भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी कोकीन सहित गिरफ्तार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal: भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी को पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ प्रबीर दे नामक एक भाजपा नेता को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस से गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों को न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। दोनों कार से कहीं जा रहे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पामेला के पास से 100 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पामेला व प्रबीर के अलावा उनके अंगरक्षक भी कार में थे। बंगाल भाजपा के प्रवक्ता शमिक भय्टाचार्य ने कहा कि मादक पदार्थ उनके बैग में थे या फिर डाल दिए गए थे। वहीं, हाल में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजीव बनर्जी ने कहा-'अगर उन्हें फंसाया नहीं गया है तो मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जो सजा मिलनी चाहिए, वह कानून से उन्हें मिलेगी।

पामेला का भाजपा से संबंध बहुत पुराना नहीं है। वह हाल के दिनों में भाजपा के युवा मोर्चा के राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार दोनों से इस बाबत पूछताछ की जाएगी। वे कार से मादक पदार्थों को कहां ले जा रहे थे? उनके साथ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं? क्या वे किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं? इन सारे सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह का मामला एक तरफ जहां भाजपा के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है, वहीं तृणमूल कांग्रेस के हाथ लगा बड़ा मुद्दा बन सकता है। 

गौरतलब है कि बंगाल में जल्द ही केंद्रीय बल की 125 कंपनियां आने वाली है। इनमें से 12 कंपनियों के शनिवार को ही पहुंचने की खबर है। विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के हालात को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए उन्हें लाया जा रहा है। प्रत्येक कंपनी में 100 से 120 जवान होते हैं। सूबे के संवेदनशील इलाकों में चुनाव संपन्न होने तक करीब 15,000 जवान तैनात रहेंगे। आयोग सूत्रों से पता चला है कि अकेले कोलकाता के लिए 200 कंपनियां भेजी जा सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।