बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर BJP कार्यकर्ता दंपती की पिटाई, पत्नी की मौत
भाजपा कार्यकर्ता दंपती की उनके घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है जिसमें पत्नी की मौत हो गई। मृतका का नाम अंजलि कर्मकार है। पति सुबल कर्मकार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। वहीं तृणमूल ने घटना में हाथ होने से इन्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जेएनएन, कोलकाता। बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट संसदीय क्षेत्र में सोमवार रात 'जय श्रीराम' बोलने पर भाजपा कार्यकर्ता दंपती की उनके घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। मृतका का नाम अंजलि कर्मकार है। पति सुबल कर्मकार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। वहीं तृणमूल ने घटना में हाथ होने से इन्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। राणाघाट से भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।