Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bengal News: तृणमूल का मुकाबला करने के लिए बंगाल की संस्कृति व सियासत को अच्छी तरह से समझेगी BJP

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 05:32 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में भाजपा की सफलता में सुनील बंसल का अहम योगदान रहा है वहीं बिहार में नीतीश कुमार को टक्कर देने के लिए बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में मंगल पांडे की अहम भूमिका रही है।

    Hero Image
    भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तैयार की नई रणनीति, सुनील बंसल व मंगल पांडे को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा ने बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने के लिए सूबे की सियासत और संस्कृति को अच्छी तरह से समझने की रणनीति तैयार की है। भाजपा का मानना है कि बंगाल में तृणमूल की जीत की वजह सिर्फ मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की लोकप्रियता नहीं है बल्कि इसके पीछे ये दोनों भी महत्वपूर्ण कारक हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अब इस बाबत रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक मंगल पांडे को अहम जिम्मेदारी देने की बात चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सफलता में सुनील बंसल का अहम योगदान रहा है, वहीं बिहार में नीतीश कुमार को टक्कर देने के लिए बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में मंगल पांडे की अहम भूमिका रही है। सियासी विश्लेषकों ने कहा कि बंगाल फतह करने के लिए यहां के बूथों के गणित को समझना काफी जरुरी है। वाम दल इसे समझते थे लेकिन अब उनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है।

    Video: बंगाल की सड़कों पर ममता बनर्जी ने बेचे पकोड़े | CM Mamamta Banerjee Selling Pakoda in Jhargram

    गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन पूरी ताकत लगाने के बावजूद भाजपा बंगाल की सत्ता पर काबिज नहीं हो पाई थी। सियासी विश्लेषकों के एक वर्ग का कहना है कि भाजपा खुद को बंगाल के लोगों से ठीक तरीके से कनेक्ट नहीं कर पाई थी और न ही सूबे की सियासी नब्ज को पकड़ पाई।

    ये भी पढ़ें: Fact Check Story: राहुल गांधी ने नहीं दिया चीलों के बेरोजगार होने का बयान, वायरल हो रहा ऑल्टर्ड वीडियो