विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: दुर्गा पूजा में भाजपा लगाएगी 1500 बुक स्टॉल, पीएम मोदी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर लिखी पुस्तकें होंगी मुख्य आकर्षण

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:42 PM (IST)

भाजपा दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में लगभग 1500 बुक स्टॉल लगाएगी, जिसका उद्देश्य जनसंपर्क बढ़ाना है। इन स्टॉलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान जनसंपर्क बढ़ाने के लिए भाजपा राज्यभर में करीब 1500 बुक स्टाल लगाने की तैयारी कर रही है। पार्टी की योजना बड़े पूजा पंडालों के सामने स्टॉल लगाने की है।

इन स्टॉलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक कार्यकाल, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारधारा से जुड़ी पुस्तकों के साथ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास पर आधारित साहित्य भी उपलब्ध रहेगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ राय ने बताया कि राज्य में करीब 1500 बुक स्टाल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिलों में कम से कम 100-100 स्टाल लगाने की योजना है।

स्टॉलों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों पर तैयार विशेष पुस्तिकाएं भी पूजा घूमने आने वाले लोगों को निशुल्क दी जाएंगी। इनमें राज्य में निवेश, सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों, प्रशासनिक सुधार, महिला सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण से संबंधित जानकारी होगी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी और संघ के साहित्य पर जोर

स्टालों पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रशासनिक कार्यकाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी व राजनीतिक विचारों से संबंधित पुस्तकों की अधिक प्रतियां रखी जाएंगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, कार्यप्रणाली और विचारधारा, भाजपा के राजनीतिक उत्थान, पार्टी नेताओं की आत्मकथाओं तथा राम मंदिर आंदोलन सहित विभिन्न आंदोलनों के इतिहास पर आधारित पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी।

भाजपा इन स्टॉलों के जरिए दुर्गापूजा के दौरान अपनी विचारधारा और सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, शुभेंदु बोले- रात 12 बजे भी विधानसभा बुलाना पड़े तो बुला लेंगे

यह भी पढ़ें- कभी दुर्गापूजा में मनाते थे शोक, अब पंडालों में घूम रही असुरों की नई पीढ़ी; बंगाल के चाय बागान में बदल रही सदियों पुरानी परंपरा