विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान आंदोलन के बीच मेदिनीपुर में अमित शाह ने किसान के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन

By Babita kashyapEdited By:
Published: Sat, 19 Dec 2020 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 05:19 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से बंगाल के दो दिनों के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने दौरे ...और पढ़ें

किसान आंदोलन के बीच मेदिनीपुर में अमित शाह ने किसान के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन
किसान आंदोलन के बीच मेदिनीपुर में अमित शाह ने किसान के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से बंगाल के दो दिनों के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने दौरे के पहले दिन मेदिनीपुर पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सबसे पहले महान कांतिकारी खुदीराम बोस के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सिद्धेश्वरी काली मंदिर व महामाया मंदिर जाकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाह भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के साथ मेदिनीपुर के बेलिजुरी गांव के किसान सनातन सिंह के घर पहुंचे।

शाह ने यहां जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन किया। गौरतलब है कि  शाह ने यहां किसान के घर ऐसे समय में भोजन किया है, जब दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले २३ दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। माना जा रहा है कि शाह ने इसके जरिए विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के किसानों को साधने के साथ देशभर के किसानों को एक संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार उनके साथ है।

वहीं, भोजन के बाद शाह किसान के घर खटिया पर बैठक परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की और सबके साथ फोटो भी खिंचवाया। इधर, शाह ने जिस किसान के घर यहां भोजन किया उनका २०१६ में पीएम आवास के तहत घर बना था। उसी के बाद से किसान सनातन सिंह भाजपा के मुरीद हो गए थे। 

शाह के भोजन का ये रहा मेनू 

इस दौरान उन्हेंं भोजन के मेनू में चावल, रोटी, लॉकी की सब्जी, फूलगोभी की सब्जी, भिंडी व पटल भाजा, करेला भाजा, दो तरह के दाल यानी मंूग व अरहर, सलाद, टमाटर व खजूर गुड़ की चटनी, खट्टा दही एवं भोजन के अंत में बंगाल के प्रसिद्ध नरेन गुड़ का रसगुल्ला परोसा गया। शाह को पारंपरिक मिट्टी की थाली में केले के पत्ते पर भोजन परोसा गया। शाह के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भोजन किया। 

शाह ने 2017 में ही बंगाल में शुरू की थी लंच पॉलिटिक्स 

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते 2017 में बंगाल दौरे के समय से ही यहां लंच पॉलिटिक्स शुरू की थी। उन्होंने सर्वप्रथम उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी में एक आदिवासी महिला के घर भोजन किया था। इसके बाद शाह पिछले महीने ५-६ नवंबर को जब दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आए थे तब भी उन्होंने बांकुड़ा जिले में एक आदिवासी के घर एवं कोलकाता में एक मतुआ समुदाय के व्यक्ति के घर भोजन किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।