Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने पीएम मोदी को बताया स्वामी विवेकानंद का अवतार, गर्माई बंगाल की सियासत

    By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 06:10 PM (IST)

    भाजपा नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वामी विवेकानंद का अवतार करार दिया है। राहुल सिन्हा के इस दावे के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और राहुल सिन्हा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्‍वीर। जागरण फाइल फोटो।

     कोलकाता, राज्य ब्यूरो। टीएमसी नेताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना कभी मां दुर्गा से, कभी मां शारदा से, तो कभी मदर टेरेसा से की है, लेकिन इस बार भाजपा नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की है। उन्होंने पीएम मोदी को स्वामी विवेकानंद का अवतार करार दिया है। राहुल सिन्हा के इस दावे के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और राहुल सिन्हा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता के नरेन का जन्‍म गुजरात के नरेंद्र के रुप में 

    रविवार को कोलकाता के आइसीसीआर में भाजपा के एससी मोर्चा की ओर से आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की। उस मौके पर राहुल सिन्हा ने कहा कि कोलकाता के नरेन का जन्म गुजरात में नरेंद्र मोदी के रूप में हुआ था। हम पूरे दिल से मानते हैं कि नरेन्द्र मोदी नरेन के अवतार हैं। मोदी स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। जो-जो काम उन्होंने करने कि ले कहा था। प्रधानमंत्री वही-वहीं काम कर रहे हैं। 

    अपने बयान पड़ अड़े भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष :

    लेकिन विवाद शुरू होने के बाद भी राहुल सिन्हा अपने बयान पर अड़े हुए हैं। इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर राहुल सिन्हा ने कहा कि मां शारदा की तुलना मुख्यमंत्री से की जा सकती है। मां शारदा का मुख्यमंत्री से कोई लेना-देना नहीं है। स्वामी विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी कि भारत एक बार फिर से दुनिया के जगत गुरु बनेगा और दुनिया को मुक्ति का रास्ता दिखाएगा। उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो रही थी, क्योंकि भारत भिखारियों का भारत बन गया था। हर दिन मनमोहन सिंह सरकार में एक भ्रष्टाचार होता था, लेकिन, जब उन्होंने देखा कि उनकी भविष्यवाणी गलत हो रही है, तो कोलकाता के नरेन ने गुजरात में नरेन्द्र मोदी के रूप में जन्म लिया और भारत को दुनिया में नंबर एक बना दिया है। 

    टीएमसी ने कसा तंज, कहा-राहुल सिन्हा की मानसिक स्थिति चिंताजनक

    इस टिप्पणी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राहुल सिन्हा की कड़ी आलोचना की। राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा कि अगर विवेकानंद रहते तो उनके पास छिपने के लिए कहीं नहीं होता। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि नरेंद्रनाथ दत्ता के साथ मोदी की तुलना से पता चलता है कि राहुल सिन्हा की मानसिक स्थिति कितनी चिंताजनक है।